Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: फसल बीमा योजना I मत्स्य पालन I पूसा कृषि विज्ञान मेला I बायोगैस निर्माण

08 फ़रवरी 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें…

1. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: बीमा तो हुआ, पर मुआवजा नहीं? किसानों के क्लेम पर बड़ा सवाल

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) और पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना (RWBCIS) के तहत देशभर में बीमा लेने वाले किसानों की संख्या बढ़ी है, लेकिन राजस्थान सहित कुछ राज्यों में किसानों द्वारा किए गए बीमा दावों में गिरावट दर्ज की गई है। पूरी खबर पढ़े….

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

2. मत्स्य पालन और पशुपालन के लिए भी मिलेगा KCC लोन, जानें पूरी जानकारी

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना के तहत किसानों को मिलने वाले कर्ज की सीमा अब 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी गई है। यह बदलाव केंद्रीय बजट 2025-26 में किया गया, जिसका उद्देश्य किसानों की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने और संस्थागत ऋण की पहुंच को आसान बनाना बताया गया है। पूरी खबर पढ़े….

3. कर्ज़ में दबे 85 लाख से ज्यादा किसान, सरकार ने कर्ज़ माफी से किया इनकार

पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ के 85.86 लाख से अधिक किसान भारी कर्ज़ के बोझ तले दबे हुए हैं। विभिन्न वाणिज्यिक, सहकारी और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों से लिया गया उनका कुल बकाया ऋण ₹2.20 लाख करोड़ तक पहुंच गया है। इन राज्यों में सबसे ज्यादा कर्ज़ पंजाब के किसानों पर है, जबकि हरियाणा में सबसे अधिक संख्या में किसान कर्ज़दार हैं। पूरी खबर पढ़े….

4. किसान ध्यान दें! पूसा कृषि विज्ञान मेला 2025 की तारीख बदली, जानें नया शेड्यूल

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) द्वारा आयोजित “पूसा कृषि विज्ञान मेला 2025” अब 22 से 24 फरवरी तक नई दिल्ली के पूसा परिसर में आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष का मुख्य विषय है: “उन्नत कृषि – विकसित भारत”। यह मेला कृषि तकनीक, योजनाओं और नवाचारों को किसानों तक पहुंचाने के लिए एक आदर्श मंच साबित होगा। पूरी खबर पढ़े….

5. बायोगैस निर्माण की प्रक्रिया और उसका उपयोग

बायोगैस स्वच्छ पर्यावरण अनुकूल ईंधन है जिसे कार्बनिक अपशिष्टों के अवायवीय (वायु की अनुपस्थिति में) पाचन द्वारा प्राप्त किया जा सकता है। बायोगैस में आम तौर पर 55-65% मीथेन (CH4), 35-45% कार्बन डाइऑक्साइड (CO2), 0.5-1.0% हाइड्रोजन सल्फाइड (H2S) और जल वाष्प के अंश होते हैं। पूरी खबर पढ़े….

6. धानुका मैक्स-सोय (Max-Soy) खरपतवारनाशक: काम करने का तरीका, अनुमोदित फसलें, अनुशंसित मात्रा

धानुका मैक्स-सोय (Max-Soy) खरपतवारनाशक एक नया चयनात्मक खरपतवारनाशक हैं जो उगे हुये खरपतवारो का प्रभावी नियंत्रण करता है। यह नये रसायन वर्ग ऐरीलोक्सीफीनोक्सी परोपियोनेटस समूह का खरपतवारनाशक है जबकी मैक्स सल्फोनायल यूरीया समूह का खरपतवारनाशक हैं। पूरी खबर पढ़े….

7. ग्रामीण विकास और पंचायती राज विकास मंत्रालय ने महाकुम्‍भ में एक पैवेलियन लगाया

ग्रामीण विकास और पंचायती राज विकास मंत्रालय ने प्रयागराज में चल रहे महाकुम्‍भ में एक पैवेलियन लगाया है। इस पैवेलियन में सरकारी योजनाओं और सभी आवश्‍यक सुविधाओं से युक्‍त आदर्श गांव का मॉडल प्रदर्शित किया गया है। पूरी खबर पढ़े….

8. PM आवास योजना: मध्यप्रदेश में सरकार दे रही घर बनाने के लिए पैसा, तुरंत करें आवेदन

मध्यप्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 (PM Awas Yojna) को लागू करने की मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में इस प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर (EWS), निम्न (LIG) और मध्यम आय वर्ग (MIG) के पात्र परिवारों के लिए 5 वर्षों में 10 लाख आवासों का निर्माण किया जाएगा। पूरी खबर पढ़े….

9. बारिश के भरोसे नहीं रहना पड़ेगा! जानिए सिंचाई के लिए सरकार की बड़ी योजना

मध्यप्रदेश में जल संकट से जूझ रहे किसानों के लिए एक बड़ी पहल के तहत ताप्ती बेसिन मेगा रीचार्ज योजना पर काम तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। यह परियोजना मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के बीच एक अंतर्राज्यीय जल समझौते के रूप में प्रस्तावित है, जिसमें 31.13 टीएमसी जल का उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा। पूरी खबर पढ़े….

10. मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की तृतीय किस्त का वितरण 10 फरवरी को

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 की तृतीय किस्त का वितरण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 10 फरवरी को देवास जिले के सोनकच्छ से किया जाएगा। पूरी खबर पढ़े….