Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: फसल बीमा योजना I किसान आंदोलन I ड्रैगन फ्रूट I आवास योजना I बजट पर चर्चा

03 जनवरी 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें…

1. फसल बीमा योजना: 69,515.71 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत करने पर आभार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा “पीएम फसल बीमा योजना के अंतर्गत 69,515.71 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत करने पर उनका आभार माना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की अध्यक्षता में  केंद्रीय कैबिनेट ने  यह राशि स्वीकृत की है। इसके साथ ही 824.77 करोड़ की लागत से फंड फॉर इनोवेशन एण्ड टेक्नॉलोजी को भी मंजूरी दी गई है। पूरी खबर पढ़े….

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

2. किसान आंदोलन: पंजाब सीएम ने मोदी सरकार के रुख की कड़ी आलोचना की, किसानों से संवाद की मांग

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र सरकार पर किसानों के प्रति अपनी उदासीनता और किसान विरोधी नीतियों के लिए कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार केंद्र के किसी भी कदम का विरोध करेगी, जो किसान विरोधी “काले कानूनों” को “पीछे के दरवाजे” से फिर से लागू करने की कोशिश करेगा। पूरी खबर पढ़े….

3. ड्रैगन फ्रूट खेती की महत्वपूर्ण जानकारी

ड्रैगन फ्रूट एक उष्णकटिबंधीय फल है जो हाल के वर्षों में तेजी से लोकप्रिय हो गया है। ड्रैगन फ्रूट ‘हिलोसेरियस कैक्टस’ के पादप पर उगता है, जिसे होनोलूलू क्वीन के नाम से भी जाना जाता है, उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में मिलेंगे। पौधे का नाम ग्रीक शब्द “हाइले” से आया है, जिसका अर्थ है “वुडी,” और लैटिन शब्द “सेरेस“, जिसका अर्थ है “मोम” बाहर से, फल गुलाबी, लाल या पीले रंग के बल्ब के रूप में दिखाई देता है, जिसके चारों ओर स्पाइक जैसी हरी पत्तियाँ आग की लपटों की तरह चमकती हैं। पूरी खबर पढ़े….

4. प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े बदलाव: 2 करोड़ नए घरों का लक्ष्य

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने देश में गरीबी मुक्त गांव बनाने का लक्ष्य तय किया है। मंत्रालय ने 2025 के लिए अपने कामकाज का रोडमैप प्रस्तुत करते हुए बताया कि सभी योजनाओं का सही तरीके से और समय पर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के गरीबी मुक्त भारत के सपने को साकार करने के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय की यह कोशिश अहम मानी जा रही है। पूरी खबर पढ़े….

5. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: 2025 तक जारी रहेगी, सस्ती डीएपी- जानें कैबिनेट के अहम फैसले

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2025-26 तक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना को जारी रखने की मंजूरी दी है। इस योजना के लिए ₹69,515.71 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है। यह फैसला किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से बचाने और उनकी आय को सुरक्षित करने के उद्देश्य से लिया गया है। पूरी खबर पढ़े….

6. मोदी कैबिनेट की बैठक में किसानों के हित से जुड़े दो महत्वपूर्ण फैसले

साल के पहले दिन मोदी कैबिनेट की बैठक में किसानों के हित से जुड़े दो महत्वपूर्ण फैसले लिए गए. सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में लिए गए कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि आज की कैबिनेट बैठक पीएम मोदी ने किसानों को समर्पित की है. पूरी खबर पढ़े….

7. रबी फसल अपडेट: गेहूं में उछाल, तिलहन में गिरावट– जानें विस्तार से

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने 30 दिसंबर 2024 तक रबी फसलों के क्षेत्रीय कवरेज पर आंकड़े जारी किए हैं। इन आंकड़ों में इस महत्वपूर्ण कृषि सत्र के दौरान फसल विविधता और उनके प्रदर्शन की झलक मिलती है। इस वर्ष कुल बुवाई क्षेत्र 614.94 लाख हेक्टेयर रहा, जो पिछले वर्ष के 611.80 लाख हेक्टेयर से थोड़ा अधिक है। आइए फसलवार स्थिति का विस्तृत विश्लेषण करें। पूरी खबर पढ़े….

8. जैन इरिगेशन ने आईसीएआर-सीआईएसएच और एग्री इनोवेट इंडिया के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

हाल ही में जैन इरिगेशन जलगांव , भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईसीएआर), केंद्रीय उपोष्णकटिबंधीय बागवानी अनुसंधान संस्थान लखनऊ (सीआईएसएच) और एग्री इनोवेट इंडिया, नई दिल्ली  के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। पूरी खबर पढ़े….

9. किसानों को प्रमाणित बीज से खेती करने के लिए प्रोत्साहित करें समितियांः श्री शाह

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने नई दिल्ली में भारतीय बीज सहकारी समिति लि. (BBSSL) की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में केन्द्रीय सहकारिता राज्यमंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर और श्री मुरलीधर मोहोल सचिव सहकारिता मंत्रालय, डॉ. आशीष कुमार भूटानी अतिरिक्त सचिव सहकारिता मंत्रालय, श्री पंकज कुमार बंसल और अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक, बीवीएसएसएल उपस्थित थे। पूरी खबर पढ़े….

10. श्री चौहान ने आईसीएआर के वरिष्ठ अधिकारियों से की बजट पर चर्चा

केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली स्थित आवास पर कृषि मंत्रालय के अंतर्गत कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग (DARE) भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह ने बजट 2025-26 के संबंध में चर्चा की और कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया। पूरी खबर पढ़े….