Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: फसल बीमा I वर्डिनो हर्बीसाइड I डीएपी उर्वरक I भारत-इटली I पोषण युक्त चावल I प्रधानमंत्री आवास योजना

10 अक्टूबर 2024, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें…

1.नई दिल्ली में किसान संगठनों से बातचीत, शिवराज सिंह चौहान ने फसल बीमा में बदलाव का दिया आश्वासन

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी में विभिन्न किसान संगठनों और प्रतिनिधियों के साथ संवाद स्थापित किया। इस चर्चा का उद्देश्य किसानों की समस्याओं को समझना और उनके समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाना था। इस बैठक में किसान महापंचायत के प्रमुख रामपाल सिंह और विभिन्न राज्यों के किसान प्रतिनिधियों ने भाग लिया। पूरी खबर पढ़े….

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

2.रबी विपणन सत्र 2025-26 के लिए MSP की घोषणा जल्द; गेहूं, मसूर और चने में अच्छी बढ़ोतरी की उम्मीद

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

भारतीय सरकार रबी विपणन सत्र (RMS) 2025-26 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की घोषणा करने वाली है, और किसान प्रमुख फसलों जैसे गेहूं, चना, सरसों और मसूर के लिए बड़ी बढ़ोतरी की उम्मीद कर रहे हैं। यह उम्मीद पिछले साल की MSP वृद्धि और सरकार के खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने और आयात निर्भरता को कम करने पर जोर देने से प्रेरित है। पूरी खबर पढ़े….

3.क्रिस्टल ने भारतीय गेहूं किसानों के लिए वर्डिनो हर्बीसाइड लॉन्च किया

क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लिमिटेड ने अपने हर्बीसाइड पोर्टफोलियो में एक नई पेशकश के रूप में वर्डिनो हर्बीसाइड लॉन्च किया है। इसके साथ ही, कंपनी ने किफायती और भारत में निर्मित कनक 600 बूम स्प्रेयर को भी पेश किया है, जो पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के गेहूं किसानों को समग्र लाभ प्रदान करेगा। पूरी खबर पढ़े….

4.एफएमसी ने गेहूं में गुल्ली डंडा खरपतवार को नियंत्रित करने के लिए अम्ब्रीवा हर्बिसाइड लॉन्च किया

एफएमसी ने आगामी रबी सीजन के लिए गेहूं में इस्तेमाल होने वाले एंब्रिवा हर्बीसाइड के लॉन्च की घोषणा की है। यह लॉन्च चंडीगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान किया गया। एंब्रिवा हर्बीसाइड में आइसोफ्लेक्स एक्टिव, एक ग्रुप 13 हर्बीसाइड शामिल है, जो अनाज वाली फसलों में एक नया तरीका प्रस्तुत करता है और भारतीय किसानों को प्रतिरोध प्रबंधन के लिए एक नई तकनीक प्रदान करता है। पूरी खबर पढ़े….

5.मध्य प्रदेश के टॉप 10 बाजारों में सोयाबीन की रिकॉर्डतोड़ आवक और बढ़ती कीमतें!

मध्य प्रदेश के प्रमुख सोयाबीन बाजारों में 8 अक्टूबर 2024 को सोयाबीन की आवक और कीमतों में महत्वपूर्ण उतार-चढ़ाव देखा गया। यहां शीर्ष 10 बाजारों का विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत है, जिसमें आज की कीमतें, पिछले सप्ताह, पिछले महीने और पिछले वर्ष की कीमतों की तुलना की गई है। पूरी खबर पढ़े….

6.कृषि यंत्रों हेतु आवेदन की तिथि 4 अक्टूबर तक बढ़ाई

संचालनालय कृषि अभियांत्रिकी, भोपाल द्वारा कृषि यंत्र  ट्रैक्टर  चलित रीपर कम बाइन्डर, स्वचालित रीपर कम बाइंडर, रोटोकल्टीवेटर, विनोविंग फेन (ट्रेक्टर/मोटर ऑपरेटेड), रीपर (स्वचालित / ट्रेक्टर चलित), मल्टीक्रॉप थ्रेशर/एक्सियल फ्लो पैडी थ्रेशर (क्षमता 4 टन से कम) एवं  श्रेडर/मल्चर के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे, जिसकी अंतिम तिथि  पहले 30  सितंबर और फिर २ अक्टूबर तक बढ़ाई गई थी। पूरी खबर पढ़े….

7.डीएपी उर्वरक के विकल्प के रूप में एनपीके का प्रयोग करने की सलाह

उपसंचालक कृषि श्री संजय यादव ने किसानों को सलाह दी है कि डीएपी उर्वरक के विकल्प के रूप में किसान अपने खेतों में एनपीके 20ः20ः0ः13 या 12ः32ः16 का प्रयोग कर सकते हैं। श्री यादव ने  बताया कि चना उत्पादक किसानों के लिए एन.पी.के. कॉम्प्लेक्स 20ः20ः00ः13 सर्वाेत्तम उर्वरक है, क्योकि इसमें 13 प्रतिशत सल्फर विद्यमान है, दलहन उत्पादन के लिए सल्फर की प्रोटीन निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका रहती है, पूरी खबर पढ़े….

8.भारत-इटली कृषि सहयोग: नए निवेश और प्रौद्योगिकी के लिए चर्चा

भारत और इटली के बीच कृषि और इससे जुड़े क्षेत्रों में सहयोग को और बढ़ावा देने के लिए आज नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में एक अहम बैठक हुई। इस दौरान कृषि और किसान कल्याण विभाग के सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी और भारत में इटली के राजदूत एंटोनियो बार्टोली ने निवेश और तकनीकी सहयोग के नए अवसरों पर चर्चा की। पूरी खबर पढ़े….

9.केंद्र सरकार ने पोषण युक्त चावल की मुफ्त आपूर्ति को 2028 तक बढ़ाया

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के तहत भारत सरकार ने देशभर में फोर्टिफाइड (पोषण युक्त) चावल की मुफ्त आपूर्ति को दिसंबर 2028 तक जारी रखने का निर्णय लिया है। यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया। इस कदम का उद्देश्य देश को एनीमिया मुक्त बनाना और पोषण सुरक्षा को बढ़ावा देना है। पूरी खबर पढ़े….

10.प्रधानमंत्री आवास योजना में छूटे नाम अब होंगे शामिल, शिवराज सिंह चौहान ने दी बड़ी जानकारी

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के भैरूंदा में कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत “आवास सखी मोबाइल ऐप” का शुभारंभ किया, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवास सुविधाओं की मॉनिटरिंग और सर्वेक्षण आसान हो सकेगा। पूरी खबर पढ़े….