Ad DesktopAd TabletAd Mobile
एग्रीकल्चर मशीन (Agriculture Machinery)राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि यंत्रों हेतु आवेदन की तिथि 4 अक्टूबर तक बढ़ाई

04 अक्टूबर 2024, भोपाल: कृषि यंत्रों हेतु आवेदन की तिथि 4 अक्टूबर तक बढ़ाई – संचालनालय कृषि अभियांत्रिकी, भोपाल द्वारा कृषि यंत्र  ट्रैक्टर  चलित रीपर कम बाइन्डर, स्वचालित रीपर कम बाइंडर, रोटोकल्टीवेटर, विनोविंग फेन (ट्रेक्टर/मोटर ऑपरेटेड), रीपर (स्वचालित / ट्रेक्टर चलित), मल्टीक्रॉप थ्रेशर/एक्सियल फ्लो पैडी थ्रेशर (क्षमता 4 टन से कम) एवं  श्रेडर/मल्चर के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे, जिसकी अंतिम तिथि  पहले 30  सितंबर और फिर २ अक्टूबर तक बढ़ाई गई थी।

संचालनालय कृषि अभियांत्रिकी, भोपाल ने आवेदन करने में आ रही तकनीकी समस्या को देखते हुए आवेदन करने की तारीख 04 अक्टूबर 2024 तक बढ़ा दी है। इच्छुक किसान आज 4 अक्टूबर को भी आवेदन कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर  05 अक्टूबर 2024 को लॉटरी सम्पादित की जावेगी। शेष शर्तें यथावत रहेंगी।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com