Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

भारत-इटली कृषि सहयोग: नए निवेश और प्रौद्योगिकी के लिए चर्चा

10 अक्टूबर 2024, नई दिल्ली: भारत-इटली कृषि सहयोग: नए निवेश और प्रौद्योगिकी के लिए चर्चा – भारत और इटली के बीच कृषि और इससे जुड़े क्षेत्रों में सहयोग को और बढ़ावा देने के लिए आज नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में एक अहम बैठक हुई। इस दौरान कृषि और किसान कल्याण विभाग के सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी और भारत में इटली के राजदूत एंटोनियो बार्टोली ने निवेश और तकनीकी सहयोग के नए अवसरों पर चर्चा की।

बैठक में दोनों देशों के बीच कृषि क्षेत्र में पहले से मौजूद समझौते को मजबूत करने और संयुक्त कार्य समूह (JWG) की बैठकों के जरिए सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर बात हुई। इसके तहत खासतौर पर पौध किस्म संरक्षण, बीज क्षेत्र में तकनीकी सहयोग, कृषि अनुसंधान और शिक्षा, भौगोलिक संकेतकों की सुरक्षा, जैविक और प्राकृतिक खेती, सटीक कृषि में नई तकनीकों का उपयोग, और भारतीय प्रवासी श्रमिकों के कौशल विकास जैसे मुद्दों पर जोर दिया गया।

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, विदेश मंत्रालय और कृषि मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी इस बैठक में शामिल हुए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com