Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: सहकारी समिति I विकसित कृषि संकल्प अभियान I खरपतवारनाशक I मानसून

28 मई 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें….

1. डेयरी क्षेत्र के लिए तीन नई बहुराज्यीय सहकारी समितियां बनेंगी: श्री शाह

 केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने नई दिल्ली में सहकारी डेयरी क्षेत्र में सस्टेनेबिलिटी और सक्र्युलैरिटी विषय पर एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में केन्द्रीय सहकारिता राज्यमंत्री श्री कृष्णपाल सिंह गुर्जर और श्री मुरलीधर मोहोल, सहकारिता मंत्रालय के सचिव डॉ. आशीष कुमार भूटानी, पूरी खबर पढ़े….

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

2. केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह की पहल पर देशभर में चलेगा विकसित कृषि संकल्प अभियान

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर प्रारंभ हो रहे राष्ट्रव्यापी ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ की तैयारियां पूरी हो गई है। 29 मई को पुरी (ओडिशा) की पावन-पवित्र धरा से इस अभियान की शुरूआत की जाएगी, जहां केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह भी शामिल होंगे। पूरी खबर पढ़े….

3. विकसित कृषि संकल्प: खरीफ सीजन से पहले गांवों में पहुंचेगी वैज्ञानिक टीमें, तैयारियां पूरी

श के किसानों तक वैज्ञानिक जानकारी और आधुनिक तकनीकों को पहुंचाने के उद्देश्य से 29 मई से एक विशेष राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत होने जा रही है. ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ नाम का यह कार्यक्रम केंद्रीय कृषि मंत्रालय और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) की अगुवाई में 15 दिनों तक चलेगा. पूरी खबर पढ़े….

4. ‘जीनोम संपादित’ चावल: विरासत की बेदखली

उत्पादन बढ़ाने के विचित्र तर्क के आधार पर खेती में आजकल तरह-तरह की वैज्ञानिक उर्फ व्यावसायिक कारस्तानियां की जा रही हैं, हालांकि दुनियाभर में खेती का उत्पादन इतना हो रहा है कि कीट-पतंगों, चूहों, वर्षा और भंडारण की कमी के चलते हर साल लाखों टन अनाज सड़ता, बर्बाद होता है और भूखों तक नहीं पहुंचता। ऐसे में ‘जीनोम संपादित’ चावल की क्या जरूरत आन पड़ी? पूरी खबर पढ़े….

5. 1960 की गलती सुधारी गई, अब सिंधु का पानी भारत के खेतों में बहेगा: शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली के पूसा परिसर स्थित शिंदे ऑडिटोरियम में देशभर के किसान संगठनों के साथ एक अहम बैठक की। यह बैठक मोदी सरकार द्वारा सिंधु जल संधि को समाप्त करने के निर्णय पर आयोजित की गई थी। देशभर से आए किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने इस फैसले का स्वागत किया। चौहान ने इस संधि को “राष्ट्र के साथ अन्याय” बताते हुए इसकी तीव्र आलोचना की। पूरी खबर पढ़े….

6. खेती मेें निरन्तरता आवश्यक

 ‘खेती आप सेती’ आदिकाल से भोजन का पुख्ता श्रोत रही है और रहेगी। खेती में ‘संदेशन खेती’ को कोई स्थान नहीं है स्वयं देखो, सुनो और करो तो ही सफलता मिल सकती है। खेती सतत बहने वाली नदी के समान है उसमें बहाव तो कम ज्यादा हो सकते हैं परंतु रूकावट कहीं और कभी भी नहीं है। पूरी खबर पढ़े….

7. शिवराज की ‘विकसित भारत पदयात्रा’- बुधनी के गांवों में जन संवाद

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की ‘विकसित भारत संकल्प पदयात्रा’ का दूसरा दिन मध्यप्रदेश के बुधनी विधानसभा क्षेत्र में गुज़रा. सोमवार को उन्होंने बिजला जोड़, चांदा ग्रहण जोड़ और भैरूंदा गांवों का दौरा किया और जनसंवाद के जरिए केंद्र सरकार की योजनाओं पर लोगों से बातचीत की. पूरी खबर पढ़े….

8. MSP पर गेहूं खरीदी ने तोड़ा चार साल का रिकॉर्ड, अब तक 297 लाख टन से ज्यादा खरीद

 रबी विपणन वर्ष 2025-26 (अप्रैल-जून) में अब तक सरकार ने 29.7 मिलियन टन गेहूं की खरीद की है। यह पिछले चार वर्षों का सबसे ऊंचा आंकड़ा है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 22 मई तक की गई यह खरीद 2021-22 के बाद सबसे अधिक है। पूरी खबर पढ़े….

9. इंसेक्टिसाइड्स इंडिया लिमिटेड (IIL) ने भारत के धान किसानों के लिए नया खरपतवारनाशक ‘अलटेयर’ लॉन्च किया

इंसेक्टिसाइड्स इंडिया लिमिटेड (IIL) ने धान की खेती के लिए एक पेटेंटेड प्री-इमरजेंट खरपतवारनाशक ‘अलटेयर’ के लॉन्च की घोषणा की है। यह उन्नत तकनीक जापान की निसान केमिकल कॉर्पोरेशन द्वारा विकसित की गई है और भारत में इसका विपणन विशेष रूप से IIL द्वारा किया जाएगा। पूरी खबर पढ़े….

10. महाराष्ट्र में मानसून की रफ्तार पर ब्रेक: किसानों को बुआई में जल्दबाज़ी न करने की सलाह

महाराष्ट्र में इस साल मानसून ने समय से लगभग 10 दिन पहले दस्तक दी है, लेकिन मौसम विभाग की ताज़ा चेतावनी के अनुसार, अब इसकी गति धीमी पड़ने वाली है. 27 मई से राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जिससे कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को बोवनी (बुआई) में जल्दबाज़ी से बचने की सलाह दी है. पूरी खबर पढ़े….