राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: Budget 2025 I महाकुंभ I सोलर पंप I गेहूं MSP 2025 I चना फसल I धान बोनस

25 जनवरी 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें…

1. Budget 2025: क्या PM-Kisan योजना की राशि बढ़ाकर 10,000 रुपये होगी?

Advertisement
Advertisement

केंद्रीय Budget 2025 को लेकर किसानों में खासा उत्साह है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2025 को बजट पेश करेंगी, और कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना के तहत किसानों को मिलने वाली सालाना राशि में वृद्धि की जा सकती है। पूरी खबर पढ़े….

2. कुंभ मेला धरती पर मेगा इवेंट

Advertisement8
Advertisement

मैं उन सौभाग्यशाली लोगों में से एक हूं, जिन्हें 2016 में उज्जैन में कुंभ मेला आयोजित करने की समिति का सदस्य रहने का अवसर मिला। इसलिए, मैं युवा पीढ़ी के साथ अपना अनुभव साझा करना चाहता हूं कि भारत में सनातन सांस्कृतिक परंपरा कब, क्यों और कैसे शुरू हुई। पूरी खबर पढ़े….

Advertisement8
Advertisement

3. बजट 2025: मोदी सरकार किसानों के लिए क्या खास लेकर आ रही है?

बजट 2025 को लेकर तैयारियां तेज हो चुकी हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों और संबंधित पक्षों के साथ एक महीने लंबी चर्चा का समापन किया। यह चर्चा आगामी बजट को तैयार करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। मोदी सरकार 3.0 का यह पहला पूर्ण बजट होगा। पूरी खबर पढ़े….

4. बजट 2025: MSPसब्सिडी और लोन में क्या बदलाव करेगा बजट?

 कृषि और ग्रामीण क्षेत्र उन प्रमुख वर्गों में शामिल हैं जो हर साल केंद्रीय बजट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। हालांकि, खेती एक सालभर चलने वाली प्रक्रिया है और कई बड़े फैसले राज्यों के अधिकार क्षेत्र में आते हैं, लेकिन केंद्र सरकार का बजट कृषि क्षेत्र को लेकर सरकार की सोच और प्राथमिकताओं की झलक जरूर देता है। पूरी खबर पढ़े….

5. केन्द्रीय कृषि मंत्री ने आई.सी.ए.आर. संस्थान की समीक्षा बैठक ली

Advertisement8
Advertisement

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने दिनाँक 21 जनवरी 2025 को रायपुर स्थित आई.सी.ए.आर. संस्थान, राष्ट्रीय जैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान, बरौण्डा के कार्यों की समीक्षा की। 21 जनवरी को रायपुर पहुंचने पर संस्थान के सभी संयुक्त निदेशक एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ संस्थान की गतिविधियों और किये जाने वाले कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। पूरी खबर पढ़े….

6. चने की फसल को ऐसे बचाएं फली भेदक कीट से

प्रदेश में अधिकांश किसानों द्वारा चने की खेती भी जाती है लेकिन चने की फसल में कीट भी लग जाते है और इस कारण किसानों को नुकसान होता है. कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार फली भेदक कीट चने की फसल को अधिक नुकसान पहुंचाता है और इससे बचने के उपाय बताए गए है. पूरी खबर पढ़े….

7. उपराष्ट्रपति की चिंता जायज है, सरकार ध्यान दे

उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने पिछले सप्ताह राजस्थान के धारवाड़ में कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय के अमृत महोत्सव और पूर्व छात्र मिलन समारोह के उद्घाटन समारोह में कहा कि किसानों के मुद्दों का समय पर समाधान और उनकी समस्याओं पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है। पूरी खबर पढ़े….

8. गेहूं MSP 2025: मध्यप्रदेश में गेहूं समर्थन मूल्य पर मिलेगा 125 रुपये अतिरिक्त बोनस

 गेहूं MSP 2025: मध्यप्रदेश सरकार ने समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं बेचने वाले किसानों के लिए 125 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस देने की घोषणा की है। इसके साथ ही इस वर्ष गेहूं के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 150 रुपये अधिक है। पूरी खबर पढ़े….

9. मध्य प्रदेश में किसानों को सोलर पंप पर मिलेगी 90% सरकारी सहायता

 मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महेश्वर-जानापाव उद्वहन माइक्रो सिंचाई परियोजना का नाम बदलकर लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर के नाम पर रखने की घोषणा की है। इस परियोजना का शिलान्यास शुक्रवार को खरगौन जिले के मण्डलेश्वर में किया गया। पूरी खबर पढ़े….

10. एमपी की सरकार किसानों को देगी धान का बोनस

एमपी की डॉक्टर मोहन यादव सरकार द्वारा एक बार फिर प्रदेश के किसानों के लिए महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है और यह फैसला है धान का बोनस देने के रूप में। निश्चित ही धान का बोनस मिलने से किसानों के चेहरे पर खुशी आएगी। पूरी खबर पढ़े….

Advertisements
Advertisement5
Advertisement