Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

केन्द्रीय कृषि मंत्री ने आई.सी.ए.आर. संस्थान की समीक्षा बैठक ली

25 जनवरी 2025, नई दिल्ली: केन्द्रीय कृषि मंत्री ने आई.सी.ए.आर. संस्थान की समीक्षा बैठक ली – केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने दिनाँक 21 जनवरी 2025 को रायपुर स्थित आई.सी.ए.आर. संस्थान, राष्ट्रीय जैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान, बरौण्डा के कार्यों की समीक्षा की। 21 जनवरी को रायपुर पहुंचने पर संस्थान के सभी संयुक्त निदेशक एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ संस्थान की गतिविधियों और किये जाने वाले कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान संस्थान के संयुक्त निदेशक डाॅ. अनिल दीक्षित ने संस्थान के गतिविधियों एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस दौरान कृषि मंत्री ने जैविक स्ट्रैस प्रबंधन के गुणों को किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए बारीकी से समझा और हिदायत दी की यह संस्थान छत्तीसगढ़ राज्य का एक मात्र आई.सी.ए.आर. संस्थान है, जिसकी भूमिका राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में किसानों को कीड़े, बीमारियों एवं खरपतवारों से मुक्त फसल उत्पादन कर देश को कृषि के क्षेत्र में विश्व स्तर पर अग्रणीय बनाना है।

कृषि मंत्री ने अन्य संयुक्त निदेशक डाॅ. मंडल, डाॅ. पंकज शर्मा, डाॅ. डेजी एवं डाॅ. रेड्डी से भी संवाद करते हुए संस्थान में किसानों के लिए किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए इस दिशा में भविष्य में भी कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा के क्षेत्र में इस संस्थान को बुनियादी अनुसंधान में मील का पत्थर साबित होना है। कृषि मंत्री ने बताया की आई.सी.ए.आर. संस्थान किसानो के हितों के लिए साढ़े पाँच हजार वैज्ञानिकों के साथ कार्य कर रहा है। और पिछले दशकों में आई.सी.ए.आर. कृषि के क्षेत्र में नया आयाम स्थापित किया है। उन्होने संस्थान के वैज्ञानिकों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।कार्यक्रम का संचालन सयुंक्त निदेशक डॉ पंकज शर्मा ने किया

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com