Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

जलगांव केला दुबई को निर्यात किया गया

17 जून 2021, मुंबई । जलगांव केला दुबई को निर्यात किया गया – जीआई प्रमाणित कृषि उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देते हुए, फाइबर और मिनरल से समृद्ध‘जलगांव केला‘ की एक खेप दुबई को निर्यात की गई है।

महाराष्ट्र के जलगांव जिले के तंदलवाड़ी गांव के प्रगतिशील किसानों से 22 मीट्रिक टन जीआई प्रमाणित जलगांव केले प्राप्त किए गए थे। यह इलाका कृषि निर्यात नीति के तहत पहचाने गए केले के उत्पादन का प्रमुख कृषि क्षेत्र है।

वर्ष 2016 में, जलगांव केले को जीआई प्रमाणीकरण मिला जो निसारगर्जा कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) जलगांव में पंजीकृत था। वैश्विक मानकों के अनुरूप कृषि पद्धतियों को अपनाने के कारण भारत का केला निर्यात तेजी से बढ़ रहा है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

भारत का केले का निर्यात मात्रा और मूल्य दोनों के लिहाज से बढ़ा है। 2018-19 में 1.34 लाख मीट्रिक टन केले का निर्यात हुआ था जिसकी कीमत 413 करोड़ रुपये थी। 2019-20 में निर्यात बढ़कर 1.95 लाख मीट्रिक टन हो गया जिसकी कीमत 660 करोड़ रुपए थी। 2020-21 (अप्रैल 2020-फरवरी 2021) में,भारत ने 619 करोड़ रुपये मूल्य के 1.91 लाख टन मूल्य के केले का निर्यात किया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

भारत कुल उत्पादन में लगभग 25% की हिस्सेदारी के साथ दुनिया में केले का सबसे बड़ा उत्पादक है। आंध्र प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, केरल, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश देश के केले के उत्पादन में 70% से अधिक का योगदान करते हैं।