Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

प्याज निर्यात पर बैन से नाराज नासिक के किसानों ने मुबंई हाइवे पर किया चक्काजाम

09 दिसम्बर 2023, नाशिक: प्याज निर्यात पर बैन से नाराज नासिक के किसानों ने मुबंई हाइवे पर किया चक्काजाम – केंद्र सरकार ने घरेलू उपलब्धता बढ़ाने और कीमतों को काबू में रखने के लिए प्याज़ के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से 31 मार्च, 2024 तक प्रतिबंध लगा दिया है। इस प्रतिबंध से नाराज नासिक जिले के किसानों ने शुक्रवार को मुंबई-आगरा हाइवे को अवरूध्द कर दिया और जिले के 15 एपीएमसी में फसल की नीलामी के खिलाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की हैं। 

एक अधिकारी ने कहा कि किसानों ने शुक्रवार को नासिक में लासलगांव, चंदवाड, नंदगांव, डिंडोरी, येवला, उमराने और अन्य स्थानों की प्याज मंडियों में नीलामी बंद कर दी।

अधिकारियों के अनुसार, नीलामी लासलगांव कृषि उत्पाद बाजार समिति (एपीएमसी) में नीलामी नहीं हुई, लेकिन लासलगांव एपीएमसी के विन्चुर और निफाड उप-समितियों में हुई। शुक्रवार को प्याज से लदे 600 वाहन विन्चुर पहुंचे। उन्होंने कहा कि न्यूनतम कीमत 1,500 रुपये प्रति क्विंटल, अधिकतम 3,300 रुपये प्रति क्विंटल और औसत 2,700 रुपये प्रति क्विंटल थी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

अधिकारी ने बताया कि नासिक पुलिस की अपील के बाद प्रदर्शनकारी शांतिपूर्वक चले गए और किसानों पर कोई बल का प्रयोग नहीं किया गया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

पीटीआई से बात करते हुए लासलगांव एपीएमसी के अध्यक्ष बालासाहेब क्षीरसागर ने कहा कि केंद्र का फैसला किसानों के पक्ष में नहीं है। प्याज की कीमतें तेजी से नहीं बढ़ रही थीं और पिछले पांच से छह दिनों में इसमें गिरावट आई थी। इस फैसले से किसानों को नुकसान होगा और हम निर्णय को वापस लेने की मांग करते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान में, कीमतें 1,000 रुपये से 1,200 रुपये प्रति क्विंटल हैं, हालांकि लोग इसे 3,000 रुपये प्रति क्विंटल पर बेच रहे हैं, उन्होंने कीमतों में वृद्धि के लिए बिचौलियों को दोषी ठहराया। उनका कहना हैं कि बीच में कोई बिचौलिया नहीं होना चाहिए और सरकार को सीधे प्याज बेचने का फैसला करना चाहिए।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)