Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

श्री हरिचंदन छत्तीसगढ़ के नये राज्यपाल बने

18 फरवरी 2023,  नई दिल्ली ।  श्री हरिचंदन छत्तीसगढ़ के नये राज्यपाल बने – राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राजभवन पहुंच कर सौजन्य मुलाकात की और उन्हें मणिपुर का राज्यपाल बनाए जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राज्य के संवैधानिक प्रमुख राज्यपाल के रूप में छत्तीसगढ़ प्रदेश के विकास में सहयोग के लिए सुश्री अनुसुईया उइके के प्रति आभार प्रकट किया।

राष्ट्रपति ने महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी और लद्दाख के उपराज्यपाल श्री राधा कृष्णन माथुर के इस्तीफे को स्वीकृति दे दी है। आंध्र प्रदेश के राज्यपाल श्री बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का नया राज्यपाल बनाया गया है। इसके साथ ही अन्य राज्यपालों की भी नियुक्ति की गई है।

लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक, (सेवानिवृत्त) को अरुणाचल प्रदेश, श्री लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम, श्री सी.पी. राधाकृष्णन को झारखंड, श्री शिव प्रताप शुक्ल को हिमाचल प्रदेश, श्री गुलाब चंद कटारिया को असम, न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) श्री एस अब्दुल नज़ीर को आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके को मणिपुर, मणिपुर के राज्यपाल श्री ला गणेशन को नागालैंड, बिहार के राज्यपाल श्री फागू चौहान को मेघालय, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को बिहार, झारखंड के राज्यपाल श्री रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ब्रिगेडियर डॉ. बी.डी. मिश्रा (सेवानिवृत्त) लद्दाख के उपराज्यपाल बनाये गये हैं। उपरोक्त नियुक्तियां उनके संबंधित कार्यालयों का प्रभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होंगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: छत्तीसगढ़ में ग्रामीण उद्योग नीति बनाने की प्रक्रिया जल्द प्रारंभ की जाए: मुख्यमंत्री श्री बघेल

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें