Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

खाते में नहीं आई पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त? जानिए अब क्या करें

02 अगस्त 2023, नई दिल्ली: खाते में नहीं आई पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त? जानिए अब क्या करें – प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में देश भर के सभी किसानों के लिए बड़ी सौगात देते हुए पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त जारी की थी। श्री मोदी ने 27 जुलाई को पीएम किसान योजना के तहत 8.5 करोड़ किसानों के खातों में 17 हजार करोड़ रूपये ट्रांसफर किए थे। लेकिन अभी कुछ ऐसे किसान है जो जिनके खातों में अभी तक 14वीं किस्त की राशि नहीं आई हैं तो आपको कुछ जरूरी काम करने होंगे, ताकि जल्द से जल्द आपके खातों में 14वीं किस्त की रकम आ सकें।

इन कारणों से अटक सकते हैं किस्त के पैसे

ऐसे किसानों ने जिन्होने अगर ई-केवाइसी नहीं कराया हैं तो भी उनके अटक सकते हैं पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त के पैसे। इसके अलावा अगर आपने अभी भी अपने आधार कार्ड को बेंक खाते से लिंक नहीं कराया हैं तो तुरंत लिंक कराये नहीं तो इसके कारण भी किस्त खाते में नहीं आएगी। या फिर आपसे रजिस्ट्रेशन या फॉर्म भरते समय गलत जानकारी भरी हो गई हो तो एक बार चेक करें और तुरंत इन सभी कामो को पूरा कर लें ताकि समय पर आपके खातों में पैसे आ सकें।

इसके अलावा भी जो अपात्र किसान हैं फिर भी उन्होंने पीएम किसान योजना में आवेदन किया हैं ऐसे किसानों के खातों में पैसे नहीं आयेंगे और यह किसान शिकायत करने के पात्र  नहीं हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile
खाते में नही आये किस्त के पैसे तो क्या करें?  

पीएम किसान योजना के लिए पात्र होने के बाद भी अगर रकम नहीं मिली हैं तो ऐसे किसान पीएम किसान योजना की हेल्प डेस्क पर जाकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इस हेल्प डेस्क पर किसान सोमवार से शुक्रवार तक अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं या फिर मेल भेजकर भी शिकायत की जा सकती हैं। पीएम किसान योजना की ऑफिशियल ईमेल-आइ़डी pmkisan-ict@gov.in और pmkisan-funds@gov.in पर जाकर मेल करें या फिर टेलीफोन नंबर (012) 243-0606 और (155261) पर संपर्क करें। इसके अलावा पीएम किसान योजना के टोल फ्री नंबर 18001155266 पर भी संपर्क कर सकते हैं।  शिकायत करने से पहले याद रखें वही किसान शिकायत कर सकते हैं, जो पीएम किसान योजना के पात्र हैं। 

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें
खाते में पैसे न आने पर सबसे पहले लाभार्थी लिस्ट में चेक करें नाम

अगर आपके खाते में पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त नहीं आई हैं तो आप शिकायत करने से पहले एक बार लाभार्थी सूची में भी अपना नाम चेक कर लें। लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए पीएम किसान योजना के पोर्टल पर जाना होगा। इस पोर्टल पर आप अपना लाभार्थी सूची में अपना नाम देख सकते हैं। ऐसे किसान जिनको इस पोर्टल पर सूची देखने में कोई समस्या आ रही हैं या फिर वह इसका उपयोग करना नहीं जानते हैं, तो वह अपने नजदीकी ऑनलाइन वाले के यहां जाकर भी देख सकते हैं। इस सूची के अंदर आपको सारी जानकारी मिल जायेगी।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )