Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

गेहूं को भंडारण में रखने के लिये उपयुक्त दशा क्या होनी चाहिए ताकि कीट न लगें।    

सतीश पटेल

02 मई 2024, भोपाल: गेहूं को भंडारण में रखने के लिये उपयुक्त दशा क्या होनी चाहिए ताकि कीट न लगें – गेहूं तथा अन्य अनाजों के भंडारण में कीटों तथा सूक्ष्म जीवों के आक्रमण की संभावना बनी रहती है। इससे बचने के लिये निम्न बातों का ध्यान रखना आवश्यक है।

अनाज में भंडारण के पूर्व नमी 10 प्रतिशत से कम रहनी चाहिए। अधिक नमी में अनाज में कीट तथा फफूंद का प्रकोप होने की संभावना हमेशा बनी रहेगी। इसलिये आप गेहूं को अच्छी तरह सुखा लें सूखने के बाद यदि दाना दांतों  से दबाने पर कट्ट की आवाज के साथ टूटे तो समझ लीजिए की वह पूरी तरह सूख गया है और संग्रहण के लायक है। अधिकांश कीट अनाज की 10 प्रतिशत नमी में नहीं पनप पाते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

धूप में सुखाने के बाद संग्रहण के पूर्व कुछ समय के लिये उसे छाया में रखें जिससे दानों की गर्मी निकल जाये।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

यदि गेहूं में साबुत दानों के साथ कटे व टूटे दाने भी हो तो कीट व फफूंद लगने की संभावना रहती है। यदि आपको लंबे समय तक गेहूं भंडारण में रखता है तो छान कर टूटे कटे दाने निकाल कर स्वस्थ पूर्ण दाने ही भंडारण में रखे।

भंडारण के पूर्व भंडारगृह को अच्छी तरह साफ कर उसमें दरारों, गड्ढों को भर लें ताकि उनमें कीट पहले से ही छिपे न रहे।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

To view e-paper online click below link: http://www.krishakjagat.org/kj_epaper/epaper_pdf/epaper_issues/mp/mp_35_2024/Krishak_jagat_mp_35_2024.pdf

To visit Hindi website click below link:

www.krishakjagat.org

To visit English website click below link:

www.global-agriculture.com