Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

रीवा जिले में समर्थन मूल्य पर 746332 क्विंटल गेहूं की खरीदी हुई

14 मई 2024, रीवा: रीवा जिले में समर्थन मूल्य पर 746332 क्विंटल गेहूं की खरीदी हुई – रीवा जिले में निर्धारित खरीदी केन्द्रों में एक अप्रैल से सहकारी समितियों द्वारा  समर्थन मूल्य पर  गेहूं  की खरीद की जा रही है। जिले में 13 मई तक 15466 किसानों से 746332 क्विंटल  गेहूं की खरीदी  की गई  है। इसके लिए किसानों को 179 करोड़ 11 लाख 98 हजार की राशि मंजूर की गई  है।

इस संबंध में अपर कलेक्टर तथा प्रभारी जिला आपूर्ति नियंत्रक श्रीमती सपना त्रिपाठी ने बताया कि उपार्जित  गेहूं का भण्डारण कराया जा रहा है। अब तक खरीदे गये  गेहूं में से 632182 क्विंटल  गेहूं  का परिवहन किया जा चुका है। अब तक किसानों के बैंक खाते में 101 करोड़ 23 लाख 89 हजार 300 रूपये की राशि का भुगतान किया जा चुका है। गेहूं खरीदी के लिए अब तक 21563 किसानों ने स्लॉट बुक किये हैं। गेहूं खरीदी की अंतिम तिथि 20 मई है।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

To view e-paper online click below link: https://www.krishakjagat.org/kj_epaper/Detail.php?Issue_no=36&Edition=mp&IssueDate=2024-05-06

To visit Hindi website click below link:

www.krishakjagat.org

To visit English website click below link:

www.global-agriculture.com