Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

सतना एसडीएम ने किया गेहूं उपार्जन कार्य का निरीक्षण

15 मई 2024, सतना: सतना एसडीएम ने किया गेहूं उपार्जन कार्य का निरीक्षण – शासन द्वारा गेहूं उपार्जन की अंतिम तिथि 20 मई निर्धारित की गई है। खरीदी के अंतिम दिनों में किसी प्रकार की गड़बड़ी और अनियमितता नहीं हो इसके लिये अधिकारियों को अधिक से अधिक केंद्रों का निरीक्षण कर उपार्जन कार्य पर निगरानी बनाये रखने को कहा गया है। कलेक्टर मैहर रानी बाटड द्वारा समय-सीमा की बैठक में खरीदी केंद्रों का निरीक्षण करने के संबंध में निर्देश दिये गये।

निर्देशों के अनुपालन  में मंगलवार को एसडीएम रामनगर डॉ आरती सिंह ने गेहूं खरीदी  केंद्रों  का निरीक्षण कर उपार्जन कार्य की गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होने कर्णिका वेयरहाउस में उपार्जन कार्य का प्रक्रिया का अवलोकन किया। संबंधित समिति प्रबंधकों और परिवहनकर्ताओं को वर्तमान में मौसम के बदलते मिजाज को देखते  हुए खुले में पड़े हुये गेहूं को अतिशीघ्र भंडारित करने के निर्देश दिये। बदलते मौसम के कारण उपार्जन के दौरान कोई समस्या न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाये। पोर्टल पर फीड की जाने वाली जानकारियां समय पर अपडेट  करें , ताकि किसानों को भुगतान के संबंध में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

To view e-paper online click below link: https://www.krishakjagat.org/kj_epaper/Detail.php?Issue_no=36&Edition=mp&IssueDate=2024-05-06

To visit Hindi website click below link:

www.krishakjagat.org

To visit English website click below link:

www.global-agriculture.com