Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

देश में गेहूं बुवाई में आई तेजी

16 नवम्बर 2022, नई दिल्ली: देश में गेहूं बुवाई में आई तेजी – इस वर्ष गेहूं का रकबा पिछले साल की तुलना में लगभग 10 फीसदी अधिक हो गया है। 11 नवम्बर तक प्रमुख गेहूं उत्पादक राज्य राजस्थान और उत्तर प्रदेश में अधिक रकबा बढ़ा है।

आमतौर पर हर साल पूरे सीजन के दौरान गेहूं की फसल की 3.05-3.10 करोड़ हेक्टेयर में बोआई की जाती है और 2022 में पर्याप्त नमी और अनुकूल बाजार की परिस्थितियों के कारण रकबा में 10-15 फीसदी की वृद्धि हो सकती है।

गेहूं के रकबे में वृद्धि और सरसों जैसी अन्य मुख्य रबी फसलों ने भी बाजार में डीएपी और यूरिया जैसे मुख्य उर्वरकों की अस्थायी कमी पैदा कर दी है, जिससे किसान बची हुई मिट्टी की नमी का फायदा उठाने के लिए जल्दी फसल बोने में कतरा रहे हैं। हालांकि, सरकार और कंपनियों ने दावा किया है कि पोषक तत्वों की आपूर्ति पर्याप्त है। अन्य रबी फसलों में सरसों की बोआई करीब 55.3 लाख हेक्टेयर में की गई है जो पिछले साल की समान अवधि से करीब 15 फीसदी अधिक है। जबकि, चने की बोआई करीब 39.5 लाख हेक्टेयर में की गई है जो पिछले साल की समान अवधि से थोड़ी अधिक है। कुल मिलाकर, 11 नवम्बर तक सभी रबी फसलों की बोआई 1.8 करोड़ हेक्टेयर में की गई है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile
देश में 11 नवम्बर तक रबी फसलों की बुवाई स्थिति
इकाई : लाख हेक्टेयर में
फसल2022-232021-22
गेहूं45.241.1
चावल75.9
दाल54.655.4
चना39.539.1
सरसों55.348.2
देश में गेहूं बुवाई में आई तेजी

महत्वपूर्ण खबर: सरसों मंडी रेट (14 नवम्बर 2022 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )