Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

नई चेतना अभियान 3.0: लिंग आधारित हिंसा के खिलाफ राष्ट्रीय अभियान शुरू

26 नवंबर 2024, नई दिल्ली: नई चेतना अभियान 3.0: लिंग आधारित हिंसा के खिलाफ राष्ट्रीय अभियान शुरू –  केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को नई दिल्ली में लिंग आधारित हिंसा के खिलाफ एक महीने तक चलने वाले राष्ट्रीय अभियान ‘नई चेतना-पहल बदलाव की’ के तीसरे संस्करण का शुभारंभ किया। यह अभियान ग्रामीण विकास मंत्रालय के तहत दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (डीएवाई-एनआरएलएम) के माध्यम से 23 दिसंबर 2024 तक देशभर में चलाया जाएगा।

इस मौके पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी, ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री कमलेश पासवान, डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी और मंत्रालय के सचिव श्री शैलेष कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान 13 राज्यों में 227 नए जेंडर रिसोर्स सेंटरों की शुरुआत और नई चेतना-3 ज्वाइंट एडवाइजरी का विमोचन किया गया।

लिंग आधारित हिंसा के खिलाफ एकजुटता की अपील

श्री चौहान ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए केवल आर्थिक नहीं बल्कि सामाजिक, राजनीतिक और शैक्षिक पहलुओं पर भी ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा, “महिला स्वयं सहायता समूहों ने सशक्तिकरण की दिशा में क्रांति लाई है। हमेंइस अभियान को हर गांव और शहर तक पहुंचाना होगा।“

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उन्होंने महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि देश में दुष्कर्म के अधिकांश मामलों में परिचित लोग ही शामिल होते हैं। ऐसे में समाज में व्यापक जागरूकता लाना आवश्यक है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

श्री चौहान ने कहा कि लिंग आधारित हिंसा के उन्मूलन के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा, “हिंसा के खिलाफ़ हर दिन चेतना की जरूरत है। जो महिलाएं आगे बढ़ रही हैं, उन्हें और मजबूत करना होगा। हम सब एकजुट रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे।”

अन्य मंत्रियों का वक्तव्य

ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री कमलेश पासवान ने प्रधानमंत्री आवास योजना का जिक्र करते हुए कहा कि योजना के तहत 75% घर महिलाओं को आवंटित किए गए हैं, जो महिलाओं की समानता की दिशा में एक बड़ा कदम है।

डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी ने लिंग आधारित हिंसा को वैश्विक समस्या बताते हुए कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाना न केवल नीति का हिस्सा है, बल्कि यह एक नैतिक कर्तव्य भी है।

यह अभियान “संपूर्ण सरकार” दृष्टिकोण पर आधारित है, जिसमें 9 मंत्रालयों और विभागों की भागीदारी है। इनमें महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, गृह मंत्रालय, पंचायती राज, सामाजिक न्याय, युवा मामले, सूचना एवं प्रसारण और न्याय विभाग शामिल हैं।

अभियान के उद्देश्य

नई चेतना 3.0 का उद्देश्य लिंग आधारित हिंसा के खिलाफ जागरूकता फैलाना, समुदायों को कार्रवाई के लिए प्रोत्साहित करना और सहायता सेवाओं की पहुंच बढ़ाना है। इसका नारा है: “एक साथ, एक आवाज़, हिंसा के खिलाफ़।”

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com