Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

सर्पगंधा की खेती के लिये आवश्यक बातें क्या हैं।

प्यारेलाल

02 मई 2024, भोपाल: सर्पगंधा की खेती के लिये आवश्यक बातें क्या हैं – सर्पगंधा को विभिन्न प्रकार की मिट्टियों में उगाया जा सकता है परंतु जैविक तत्व युक्त दोमट मिट्टी जिसमें पानी का निकास अच्छा हो उपयुक्त रहती है। मिट्टी का पी.एच. मान 4.6 से 6.2 के मध्य हो तो अच्छा है। पी.एच.मान 8.0 से अधिक न हो।

आप सर्पगंधा-1 जाति लगा सकते हैं जो 18 महिने में प्राप्त हो जाती है और इसकी उपज लगभग 25 क्विं. / हेक्टर है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इसे बीज, जड़, तना, कटिंग द्वारा उगाया जा सकता है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

बीजों से नर्सरी मई के मध्य में लगा लें बीजों को 6-7 से.मी. दूरी पर 1-2 से.मी. गहराई में बोयें। बोने के पूर्व बीजों को रात भर पानी में भिगा लें।

इस फसल को 20 किलो नत्रजन, 30 किलो फास्फोरस तथा 30 किलो पोटाश प्रति हेक्टर आधार खाद के रूप में लगती है। खड़ी फसल में 20-20 किलो नत्रजन प्रति हेक्टर दो बार खड़ी फसल में दें। पौध संरक्षण करते रहे। उपज के रूप में जड़ों का उपयोग होता है। जहां रोपाई के लगभग 3 वर्ष बाद निकालें।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

To view e-paper online click below link: http://www.krishakjagat.org/kj_epaper/epaper_pdf/epaper_issues/mp/mp_35_2024/Krishak_jagat_mp_35_2024.pdf

To visit Hindi website click below link:

www.krishakjagat.org

To visit English website click below link:

www.global-agriculture.com