Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: बासमती चावल I मक्का बीज I I धान खरीदी I जलवायु परिवर्तन I अंजीर खेती

28 सितम्बर 2024, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें…

1.केआरबीएल लिमिटेड ने की इंडिया गेट बासमती चावल की एहतियाती वापसी, कीटनाशक मानकों के उल्लंघन के कारण उठाया कदम

दुनिया की सबसे बड़ी बासमती चावल निर्यातक और भारत में प्रमुख सप्लायर, केआरबीएल लिमिटेड ने अपने लोकप्रिय उत्पाद इंडिया गेट प्योर बासमती राइस फीस्ट रोज़ाना सुपर वैल्यू पैक (10% अतिरिक्त) को बाज़ार से एहतियातन वापस मंगाने की घोषणा की है। यह वापसी दो विशिष्ट कीटनाशकों, थायमेथोक्साम और आइसोप्रोथायोलेन, की अनुमत सीमा से अधिक मात्रा में पाए जाने के कारण की जा रही है। पूरी खबर पढ़े….

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

2.बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ और धार जिलों में भारी से अति भारी वर्षा की संभावना

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के ग्वालियर संभाग के जिलों में कहीं- कही; चंबल, सागर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर भोपाल, उज्जैन, रीवा, शहडोल संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर; इंदौर, नर्मदा पुरम, जबलपुर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा । पूरी खबर पढ़े….

3.खरगोन जिले में एडवांटा कंपनी की सभी संकर मक्का बीज किस्म प्रतिबंधित

खरगोन जिले के उप संचालक कृषि द्वारा बीज उत्पादक कंपनी मेसर्स एडवांटा इंटरप्राइजेस लि द्वारा उत्पादित समस्त प्रकार के मक्का बीज किस्मों को खरगोन जिले में तत्काल प्रभाव से क्रय , विक्रय भंडारण एवं परिवहन प्रतिबंधित कर दिया गया है। श्री एमएस सोलंकी ,उप संचालक, किसान कल्याण एवं कृषि विकास एवं बीज अनुज्ञापन अधिकारी ,जिला खरगोन द्वारा गत दिनों जारी प्रतिबंध आदेश के अनुसार खरगोन जिले में लगभग 5  हज़ार हेक्टेयर क्षेत्र में मक्का फसल लगाई जाती है। पूरी खबर पढ़े….

4.राजस्थान: डीएपी की जगह सिंगल सुपर फॉस्फेट और एनपीके का करें उपयोग, उर्वरक टैगिंग पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

 राजस्थान के कृषि आयुक्त सुश्री चिन्मयी गोपाल ने राज्य के किसानों से अपील की है कि वे रबी फसलों के लिए डीएपी की बजाय सिंगल सुपर फॉस्फेट (एसएसपी) और एनपीके उर्वरकों का अधिकाधिक उपयोग करें। उन्होंने इस दिशा में विभागीय अधिकारियों को जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान जिलों के कृषि अधिकारियों के साथ उर्वरकों की मांग, आपूर्ति और वितरण पर चर्चा की गई। पूरी खबर पढ़े….

5.पंजाब में धान खरीद के लिए तैयारी पूरी, हर किसान की फसल खरीदी जाएगी: मुख्यमंत्री भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को राज्य में धान खरीद व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की हर एक फसल को मंडियों से खरीदने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और खरीफ सीजन 2024-25 के लिए व्यापक प्रबंध किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि किसानों को फसल का भुगतान उनके बैंक खातों में सीधे किया जाएगा, जिससे उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। पूरी खबर पढ़े….

6.पौधरोपण से जलवायु परिवर्तन से निपटने में मिलेगी मदद: राजीव रंजन

केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन ने कहा है कि पौधरोपण से जलवायु परिवर्तन से निपटने में मदद मिलेगी। श्री रंजन ने आज नई दिल्ली में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधरोपण अभियान का नेतृत्व किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार, भावी पीढ़ियों के लिए पर्यावरण को बेहतर बनाने के प्रति वचनबद्ध है। पूरी खबर पढ़े….

7.भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान द्वारा जारी रबी फसलों में गेहूं, जौ, मसूर, मटर, फावाबीन, मूंगबीन की नई किस्में

गत दिनों प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा जारी की गई खेत और बागवानी फसलों की 109 किस्मों में रबी अनाज गेहूं, जौ, मसूर, मटर, फैवाबीन और मूंगबीन की किस्में भी शामिल हैं, जो भारतीय किसानों के लिए कृषि उत्पादन में एक नई क्रांति साबित हो सकती हैं। इन नई किस्मों को देश के विभिन्न राज्यों के लिए अनुकूलित किया गया है, जिससे किसानों को बेहतर उत्पादन विभिन्न जलवायु परिस्थितियों में किया जा सकता है। पूरी खबर पढ़े….

8.भारत और वर्ल्ड बैंक के बीच कृषि क्षेत्र में सहयोग को लेकर हुई उच्चस्तरीय बैठक

कृषि और किसान कल्याण विभाग के सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी ने कल वर्ल्ड बैंक के दक्षिण एशियाई क्षेत्र के उपाध्यक्ष श्री मार्टिन राइज़र के साथ नई दिल्ली के कृषि भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक का उद्देश्य कृषि क्षेत्र की प्राथमिकताओं पर चर्चा और चल रही परियोजनाओं में सहयोग को और गहरा करना था। इसमें खासतौर पर मृदा स्वास्थ्य, जलवायु-संवेदनशील कृषि, कार्बन क्रेडिट बाजार तक पहुंच और डिजिटल कृषि से जुड़े मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया गया। पूरी खबर पढ़े….

9.राजस्थान थार में अंजीर की खेती से मिली कामयाबी: किसान छतर सिंह की कहानी

राजस्थान के थार के रेगिस्तान में अंजीर की खेती से किसानों की जिंदगी बदल रही है। फलौदी के किसान छतर सिंह राजपुरोहित ने पानी की कमी को ध्यान में रखते हुए, यूट्यूब से जानकारी जुटाकर हैदराबाद की लैब से 4,000 अंजीर के पौधे मंगवाए और अब उनकी अंजीर देशभर में सप्लाई हो रही है। पूरी खबर पढ़े….

10.इफ्सा सीड्स का वार्षिक व्यापार सम्मेलन जयपुर में संपन्न

देश की प्रसिद्ध बीज कम्पनी इफ्सा सीड्स प्रा लि का वार्षिक  व्यापार   सम्मेलन गत दिनों जयपुर में संपन्न  हुआ । इस सम्मेलन में 100 से अधिक राष्ट्रीय डीलरों ने भाग लिया। इस सम्मेलन में कृषि और बीज उद्योग से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। सम्मेलन में कंपनी के एमडी श्री सुखविंदर बिश्नोई , सीईओ श्री आरएस पाण्डे और जोनल मैनेजर श्री एमके शर्मा ने डीलरों के साथ सीधा संवाद किया और उन्हें भविष्य की योजनाओं से अवगत कराया। पूरी खबर पढ़े….