Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ और धार जिलों में भारी से अति भारी वर्षा की संभावना

27 सितम्बर 2024, इंदौर: बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ और धार जिलों में भारी से अति भारी वर्षा की संभावना – मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के ग्वालियर संभाग के जिलों में कहीं- कही; चंबल, सागर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर भोपाल, उज्जैन, रीवा, शहडोल संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर; इंदौर, नर्मदा पुरम, जबलपुर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा । हरदा जिले के खिरकिया में सर्वाधिक 116.6  मिमी वर्षा दर्ज़ की गई। 1 जून से 27 सितंबर तक की अवधि में दीर्घावधि औसत से मध्य प्रदेश में 16% अधिक वर्षा हुई है। पूर्वी मप्र में औसत से 13% अधिक और पश्चिमी मप्र में औसत से 19 % अधिक वर्षा हुई है। राज्य के कई जिलों में गरज -चमक के साथ तेज़ हवाएं चलीं।

मौसम की स्थिति – वर्तमान में दक्षिण-पश्चिम  मानसून वापसी की रेखा फिरोजपुर, सिरसा, चूरू, अजमेर, माउंट आबू, दीसा, सुरेंद्र नगर, जूनागढ़ से गुजर रही है। से गुजर रही है l दक्षिण -पश्चिम मध्य प्रदेश तथा निकटवर्ती क्षेत्रों के ऊपर चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। दक्षिण गुजरात, दक्षिण-पश्चिम  मध्य प्रदेश  तथा निकटवर्ती क्षेत्रों  के ऊपर स्थित चक्रवातीय परिसंचरण से गुजरते हुए पश्चिमोत्तर बिहार तक ट्रफ विस्तृत है। पूर्वोत्तर असम तथा निकटवर्ती क्षेत्रों के ऊपर चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने  28 सितंबर की प्रातः 8 :30 बजे तक का जो पूर्वानुमान जारी किया है, उसके अनुसार बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ और धार जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा (115.6 – 204.4  मि .मी.) होने की संभावना है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट  जारी किया गया है। वहीं राजगढ़, बुरहानपुर, खरगोन, रतलाम, उज्जैन, देवास, आगर, मंदसौर, गुना, शिवपुरी, सिंगरौली, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा (64.5 – 115.5  मि .मी.) होने की संभावना जताई है। राज्य के शेष जिलों में वज्रपात /झंझावात /झोंकेदार हवाओं के साथ  कुछ/अनेक /अधिकांश स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com