Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान: डीएपी की जगह सिंगल सुपर फॉस्फेट और एनपीके का करें उपयोग, उर्वरक टैगिंग पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

26 सितम्बर 2024, जयपुर: राजस्थान: डीएपी की जगह सिंगल सुपर फॉस्फेट और एनपीके का करें उपयोग, उर्वरक टैगिंग पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी –  राजस्थान के कृषि आयुक्त सुश्री चिन्मयी गोपाल ने राज्य के किसानों से अपील की है कि वे रबी फसलों के लिए डीएपी की बजाय सिंगल सुपर फॉस्फेट (एसएसपी) और एनपीके उर्वरकों का अधिकाधिक उपयोग करें। उन्होंने इस दिशा में विभागीय अधिकारियों को जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए हैं। पंत कृषि भवन में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान जिलों के कृषि अधिकारियों के साथ उर्वरकों की मांग, आपूर्ति और वितरण पर चर्चा की गई।

आयुक्त ने बताया कि इस साल मानसून अच्छा रहने के कारण रबी फसलों की बुआई के क्षेत्र में वृद्धि होने की संभावना है, जिससे उर्वरकों की मांग भी बढ़ेगी। राज्य में बुआई के लिए पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध हैं और किसानों को समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

सुश्री गोपाल ने उर्वरक विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिए कि वे यूरिया और डीएपी के साथ अन्य उत्पादों की टैगिंग न करें। अगर टैगिंग की शिकायत मिलती है, तो 1985 के उर्वरक नियंत्रण आदेश (एफसीओ) के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, विक्रेताओं को अपने स्टॉक और मूल्य सूची को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने के आदेश दिए गए हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया कि वे उर्वरक स्टॉक की भौतिक जांच करें और पीओएस डेटा से मिलान करें। किसानों को उर्वरकों की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी जिले के अधिकारियों से समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया गया। साथ ही, उर्वरक की कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

इस बैठक में अतिरिक्त निदेशक कृषि डॉ. सुवा लाल जाट, संयुक्त निदेशक श्री लक्ष्मण राम, श्री गजानंद यादव और अन्य अधिकारी भी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उपस्थित रहे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com