राज्य कृषि समाचार (State News)

आरोन में कृषि सखियों का प्रशिक्षण संपन्न

26 सितम्बर 2025, गुना: आरोन में कृषि सखियों का प्रशिक्षण संपन्न – कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल कृषि विज्ञान केंद्र आरोन में आयोजित राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन अंतर्गत कृषि सखियों हेतु पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन के मुख्य अतिथि  कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल थे।

कलेक्टर श्री कन्याल ने कहा कृषि सखियों के उत्साह और उमंग से प्रतीत होता है प्रशिक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ है। उन्होंने कहा हमारे पूर्वज भी प्राकृतिक खेती करते थे और आज यही पद्धति भारत को विकसित बनाने में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने आह्वान किया कि गुना जिला प्राकृतिक खेती का आदर्श उदाहरण बने और किसान उन्नत खेती के साथ समय का सदुपयोग कर समृद्धि की ओर अग्रसर हों। कलेक्टर द्वारा प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली कृषि सखियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। तत्पश्चात उन्होंने बकरी पालन एवं डेयरी इकाई का निरीक्षण कर विभिन्न नस्लों की जानकारी प्राप्त की और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कृषि विज्ञान केंद्र इंचार्ज डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने प्रशिक्षण की रूपरेखा प्रस्तुत की। वहीं कृषि उपसंचालक श्री संजीव शर्मा ने प्राकृतिक खेती से संबंधित दशपर्णी अर्क, जीवामृत, पंचगव्य, नीमास्त्र, ब्रह्मास्त्र एवं अग्नि अस्त्र जैसी जैविक विधियों की जानकारी दी। प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी कृषि सखियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए प्राकृतिक खेती के लाभ एवं रासायनिक खेती से होने वाले नुकसान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा सीखी गई तकनीकों को गांवों में जाकर ग्रामीणों तक पहुंचाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक किसान जैविक और प्राकृतिक खेती को अपनाएं। कार्यक्रम में एसडीएम श्री महेश बमन्‍हा, तहसीलदार श्री धीरेंद्र गुप्ता, कृषि उप संचालक श्री संजीव शर्मा, कृषि विज्ञान केंद्र इंचार्ज डॉ. धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं कृषि सखियां उपस्थित रहीं।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement