Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

117 लाख हेक्टेयर में ली जाएंगी रबी फसलें

(विशेष प्रतिनिधि)

भोपाल। प्रदेश में खरीफ फसलों की कटाई के बाद किसान अब रबी की तैयारी में जुट गए हैं। कृषि विभाग भी तैयारी में लगा हुआ है। म.प्र. में इस वर्ष रबी 2016-17 में 117 लाख 16 हजार हेक्टेयर में फसलें ली जाएंगी। इसमें गेहूं का रकबा गत वर्ष की तुलना में 5 लाख हेक्टेयर बढ़ाकर 64.22 लाख हेक्टेयर में लेने का लक्ष्य रखा गया है। पर्याप्त वर्षा और भरपूर नमी को देखते हुए इस वर्ष रबी फसलों का लक्ष्य बढ़ाया गया है, गत वर्ष 109 लाख 11 हजार हेक्टेयर में रबी फसलें ली गई थीं।

जानकारी के मुताबिक प्रदेश में रबी की प्रमुख फसल गेहूं इस वर्ष 64.22 लाख हेक्टेयर में ली जाएंगी जबकि गत वर्ष 59.11 लाख हेक्टेयर में गेहूं लिया गया था। इस वर्ष गेहूं का रकबा लगभग 5 लाख हेक्टेयर बढ़ाया गया है। ज्वार की फसल 65 हजार हेक्टेयर में लेने का लक्ष्य रखा गया है। इस प्रकार कुल अनाज फसलें 64.92 लाख हेक्टेयर में ली जाएंगी।
राज्य में कुल दलहनी फसलें 43.45 लाख हे. में लेने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें मुख्यत: चना 31.65 लाख हेक्टेयर में लिया जाएगा, जबकि गत वर्ष 30.17 लाख हेक्टेयर में लिया गया था। अन्य दलहनी फसलों में मटर 5.20 लाख हे. में , मसूर 6.10 लाख हेक्टेयर में एवं तोरिया 35 हजार हेक्टेयर में बोई जाएगी।
इसी प्रकार तिलहनी फसलें 7.67 लाख हेक्टेयर में लेने का लक्ष्य रखा गया है इसमें सरसों 6.20 लाख हेक्टेयर में ली जाएगी जबकि गत वर्ष 6.17 लाख हेक्टेयर में सरसों की बोनी की गई थी। इस वर्ष अलसी 1.12 लाख हेक्टेयर में बोने का लक्ष्य तय किया गया है। नगदी फसल गन्ने की बोनी रबी में 1.12 लाख हेक्टेयर में की जाएगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

प्रदेश में रबी फसलों का बुवाई लक्ष्य 2016-17(लाख हे. में)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

फसल                          लक्ष्य
गेहूं                            64.22
जौ                             0.65
चना                           31.65
मटर                          5.20
मसूर                         6.10
सरसों                        6.20
अलसी                      1.12
गन्ना                        1.12