Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

भारत में कोविड-19 टीकाकरण 61 करोड़ के पार पहुंचा

27 अगस्त 2021, नई दिल्ली । भारत में कोविड-19 टीकाकरण 61 करोड़ के पार पहुंचा – भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल आंकड़ा 61 करोड़ के पड़ाव को पार कर गया। आज सुबह सात बजे तक प्राप्त अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार बीते चौबीस घंटे में 79,48,439 टीके लगाने के साथ 61.22 करोड़ (61,22,08,542) के पार पहुंच गया है। टीकाकरण का यह लक्ष्य 66,60,983 सत्रों के माध्यम से प्राप्त किया गया है। 

आज सुबह 8 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है: 

स्वास्थ्य कर्मीपहली खुराक 1,03,56,368
दूसरी खुराक82,94,906
अग्रिम पंक्ति के कर्मीपहली खुराक 1,83,14,369
दूसरी खुराक1,28,61,222
18-44 वर्ष आयु वर्गपहली खुराक 23,25,61,664
दूसरी खुराक2,34,57,529
45-59 वर्ष आयु वर्गपहली खुराक 12,65,76,574
दूसरी खुराक5,13,99,879
60 वर्ष से अधिकपहली खुराक 8,50,29,798
दूसरी खुराक4,33,56,233
कुल 61,22,08,542

 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

केन्द्र सरकार देश भर में कोविड-19 टीकाकरण की गति में तेजी लाने तथा इसके दायरे को विस्तारित करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

पिछले 24 घंटों में 32,988 कोरोना संक्रमित रोगियों के स्वस्थ होने के साथ ही कुल ठीक होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की संख्या बढ़कर 3,18,21,428 हो गई है। 

स्वस्थ होने की दर 97.60 प्रतिशत पर पहुंची गई है।  

केंद्र और राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के निरंतर एवं सहयोगपूर्ण प्रयासों के परिणामस्वरुप पिछले 59 दिनों से लगातार 50,000 से कम नए दैनिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

भारत में पिछले 24 घंटों में 44,658 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं।

वर्तमान में सक्रिय मामले 3,44,899 हैं। सक्रिय मामले वर्तमान में देश के कुल पॉजिटिव मामलों के 1.06 प्रतिशत हैं।  

देश भर में कोविड जांच क्षमता लगातार उल्लेखनीय रूप से बढ़ रही है। देश में पिछले 24 घंटों में 18,24,931 नमूनों की जांच की गई। कुल मिला कर भारत में अब तक 51.49करोड़ से अधिक (51,49,54,309) जांच की जा चुकी हैं।

एक तरफ जहां, कोविड जांच क्षमता देश भर बढ़ा दी गई है, वहीं साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 2.10 प्रतिशत से नीचे, पिछले 63 दिनों से 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है। दैनिक पॉजिटिविटी दर फिलहाल 2.45 प्रतिशत है। पिछले 32  दिनों से दैनिक पॉजिटिविटी दर 3 प्रतिशत से नीचे और लगातार 81 दिनों से 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।