Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

पौधरोपण से जलवायु परिवर्तन से निपटने में मिलेगी मदद: राजीव रंजन

28 सितम्बर 2024, नई दिल्ली: पौधरोपण से जलवायु परिवर्तन से निपटने में मिलेगी मदद: राजीव रंजन – केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन ने कहा है कि पौधरोपण से जलवायु परिवर्तन से निपटने में मदद मिलेगी। श्री रंजन ने आज नई दिल्ली में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधरोपण अभियान का नेतृत्व किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार, भावी पीढ़ियों के लिए पर्यावरण को बेहतर बनाने के प्रति वचनबद्ध है। एक पेड़ मां के नाम अभियान का जिक्र करते हुए श्री रंजन ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने का आग्रह किया। कार्यक्रम के दौरान उन्‍होंने बच्‍चों से कहा कि वे व्‍यापक पौधरोपण अभियान के बारे में जागरूकता फैलाएं। श्री रंजन और मत्‍स्‍य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्‍य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने भी इस अभियान के तहत पौधा लगाया।  

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.global-agriculture.com