Ad DesktopAd TabletAd Mobile
किसानों की सफलता की कहानी (Farmer Success Story)राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान थार में अंजीर की खेती से मिली कामयाबी: किसान छतर सिंह की कहानी

27 सितम्बर 2024, भोपाल: राजस्थान थार में अंजीर की खेती से मिली कामयाबी: किसान छतर सिंह की कहानी – राजस्थान के थार के रेगिस्तान में अंजीर की खेती से किसानों की जिंदगी बदल रही है। फलौदी के किसान छतर सिंह राजपुरोहित ने पानी की कमी को ध्यान में रखते हुए, यूट्यूब से जानकारी जुटाकर हैदराबाद की लैब से 4,000 अंजीर के पौधे मंगवाए और अब उनकी अंजीर देशभर में सप्लाई हो रही है।

छतर सिंह का सफर आसान नहीं रहा। कोरोना के दौरान कपड़ों के व्यापार में घाटा होने पर उन्होंने खेती की ओर रुख किया। आज, वे 30 बीघा जमीन पर अंजीर की खेती कर रहे हैं, और उनके खेत से हर साल टन अंजीर की पैदावार होती है। उन्होंने आधुनिक तकनीक का सहारा लेकर अंजीर को सूखाने और उसकी गुणवत्ता सुधारने के लिए अहमदाबाद से मशीनें मंगवाईं, जिससे उनकी अंजीर की गुणवत्ता और बाजार में कीमत भी बेहतर हो गई।

अंजीर की खेती ने न केवल उनके जीवन को बदल दिया है, बल्कि स्थानीय मजदूरों को रोजगार भी मिला है। उनके खेत में 15 से 20 मजदूर काम करते हैं। छतर सिंह का कहना है कि अंजीर की खेती से यहां के तापमान में भी गिरावट आई है। उनकी सफलता ने गांव के अन्य किसानों को भी बागवानी की ओर आकर्षित किया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

किसान छतर सिंह की मेहनत और संघर्ष ने उन्हें अंजीर की खेती में एक नई पहचान दिलाई है। उनके खेत में उगाए गए अंजीर अब ऑनलाइन 1,000 से 1,200 रुपये प्रति किलो बिक रहे हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com