राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: प्रतिबंधित कीटनाशक I धान खरीद I पशु स्वास्थ्य I समुद्री शैवाल I पराली जलाने पर रोक

28 अक्टूबर 2024, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें…

1.भारत में प्रतिबंधित कीटनाशकों की पूरी सूची: 2024 का नवीनतम सरकारी अपडेट

भारत सरकार ने कीटनाशकों के उपयोग को लेकर कई अहम कदम उठाए हैं, जिसमें कुछ कीटनाशकों पर पूरी तरह प्रतिबंध, कुछ पर आंशिक प्रतिबंध और कुछ को केवल निर्यात के लिए उपयोग करने की अनुमति दी गई है। यह सूची 31 मार्च 2024 को कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले पौध संरक्षण, संगरोध और भंडारण निदेशालय द्वारा जारी की गई है। पूरी खबर पढ़े….

2.पंजाब में निर्बाध धान खरीद के लिए केंद्र की तैयारी, चावल मिल मालिकों के लिए जल्द आएगा ऑनलाइन शिकायत पोर्टल

Advertisement
Advertisement

केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रल्हाद जोशी ने आज पंजाब में खरीफ विपणन सीजन (केएमएस) 2024-25 के दौरान 185 लाख मीट्रिक टन (एलएमटी) धान अधिप्राप्ति लक्ष्य के लिए केंद्र की तैयारियों पर जानकारी दी। मंत्री ने आश्वासन दिया कि धान का एक भी दाना बिना खरीदे नहीं छोड़ा जाएगा। पूरी खबर पढ़े….

Advertisement
Advertisement

3.पशु स्वास्थ्य सुरक्षा पर बड़ा कदम: भारत में 25 मिलियन डॉलर की महामारी निधि परियोजना का शुभारंभ

केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह ने आज देश में पशु स्वास्थ्य सुरक्षा को मजबूत करने के लिए 25 मिलियन डॉलर की महामारी निधि परियोजना का शुभारंभ किया। जी-20 महामारी निधि द्वारा वित्तपोषित इस परियोजना का उद्देश्य भविष्य की स्वास्थ्य आपात स्थितियों को रोकने और बेहतर प्रबंधन के लिए भारत की पशु स्वास्थ्य सुरक्षा को मजबूत करना है। पूरी खबर पढ़े….

4.भारत में समुद्री शैवाल के आयात के लिए नए दिशा-निर्देश, आर्थिक विकास को बढ़ावा

मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने भारत में जीवित समुद्री शैवाल के आयात के लिए नए दिशा-निर्देश अधिसूचित किए हैं। ये दिशा-निर्देश पर्यावरण संरक्षण और जैव सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तटीय क्षेत्रों में समुद्री शैवाल उद्यमों को बढ़ावा देने का उद्देश्य रखते हैं, जिससे मछुआरे समुदाय की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके। पूरी खबर पढ़े….

5.भारत में पशुधन प्रबंधन में बदलाव की पहल: 21वीं पशुधन गणना का हुआ शुभारंभ

Advertisement
Advertisement

केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह ने देश की 21वीं पशुधन गणना का शुभारंभ किया। इस मौके पर मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल और श्री जॉर्ज कुरियन भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में जी-20 शेरपा श्री अमिताभ कांत, पशुपालन विभाग की सचिव श्रीमती अलका उपाध्याय, और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। पूरी खबर पढ़े….

6.यू एन सिंह इंडियन पोटाश में

श्री यू एन सिंह इंडियन पोटाश लि. में हेड (सेल्स एन्ड मार्केटिंग)  नियुक्त किए गए हैं। कृषि आदान एवं उर्वरक उद्योग में 30 वर्षों के अनुभवी श्री सिंह इसके पूर्व मोज़ेक इंडिया प्रा लि में विभिन्न पदों पर कार्यरत थे। पूरी खबर पढ़े….

7.भारत-जापान के बीच कृषि में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा: जेआईसीए प्रमुख की कृषि सचिव से मुलाकात

 जापान अंतर्राष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (जेआईसीए) के नए मुख्य प्रतिनिधि श्री ताकुरो ताकेयूची ने आज कृषि भवन, नई दिल्ली में भारत के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी से मुलाकात की। इस मुलाकात में दोनों देशों के बीच कृषि क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा हुई। पूरी खबर पढ़े….

8.प्याज किसानों के लिए खबर: सरकार बांग्लादेश को निर्यात के लिए 1,650 टन प्याज खरीदेगी

सरकार की निर्यात एजेंसी नेशनल कोऑपरेटिव एक्सपोर्ट लिमिटेड (एनसीईएल) ने बांग्लादेश को निर्यात करने के लिए निजी व्यापारियों से 29 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से प्याज खरीदेगी। इसके लिए ट्रेडर्स से 1,650 टन प्याज की खरीद की जाएगी। यह घटनाक्रम 8 दिसंबर से 31 मार्च तक लगाए गए प्रतिबंध के बाद भारत से आधिकारिक प्याज निर्यात की बहाली का प्रतीक है। पूरी खबर पढ़े….

9.मनरेगा का बजट 86,000 करोड़ रुपये, मजदूरी दर में 7% की बढ़ोतरी

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने हाल ही में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) से जुड़े आंकड़े जारी किए हैं, जिसमें 2014 से लेकर 2025 तक 2923 करोड़ मानवदिवस सृजित किए जाने की जानकारी दी गई है। वहीं, वर्ष 2006-07 से 2013-14 तक यह संख्या 1660 करोड़ मानवदिवस थी। पूरी खबर पढ़े….

10.पराली जलाने पर नियंत्रण के लिए किसानों को 4000 रुपये प्रति एकड़ तक का अनुदान

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने आज पराली जलाने के प्रभावी प्रबंधन के मुद्दे पर एक महत्वपूर्ण अंतर-मंत्रालयी बैठक का आयोजन किया। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव की सह-अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। पूरी खबर पढ़े….

Advertisements
Advertisement
Advertisement