राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: दाल खरीद I लम्पी स्किन डिजीज I सोयाबीन खरीदी I बजट 2025

14 जनवरी 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें…

1. दालों की कीमतों और खरीद दरों पर राज्यों के साथ समीक्षा बैठक

केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कृषि मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभिन्न कृषि मुद्दों पर समीक्षा बैठक की। बैठक में कृषि उत्पादों की बुवाई, विपणन, बिक्री, आयात-निर्यात और मौसमी परिस्थितियों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। पूरी खबर पढ़े….

2. लम्पी स्किन डिजीज पर महाराष्ट्र की पहल: वैक्सीन निर्माण में नई दिशा

केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय (एफएएचडी) ने आज पुणे के जी.डी. मदुलकर नाट्य गृह में उद्यमिता विकास सम्मेलन 2025 का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का विषय था, “उद्यमियों को सशक्त बनाना: पशुधन अर्थव्यवस्था में बदलाव”। केंद्रीय मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह ने इसका उद्घाटन किया। पूरी खबर पढ़े….

3. पूसा कृषि विज्ञान मेला 2025: उज्ज्वल कृषि भविष्य के लिए दिल्ली में जुटेंगे किसान और विशेषज्ञ

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) द्वारा आयोजित “पूसा कृषि विज्ञान मेला 2025” आगामी 24 से 26 फरवरी तक नई दिल्ली के पूसा परिसर में आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष का मुख्य विषय है: “उन्नत कृषि – विकसित भारत”। यह मेला कृषि तकनीक, योजनाओं, और नवाचारों को किसानों तक पहुंचाने के लिए एक आदर्श मंच साबित होगा। पूरी खबर पढ़े….

4. महाराष्ट्र और राजस्थान में सोयाबीन खरीदी की समय सीमा बढ़ी

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग किसानों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है। केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में यह जानकारी दी कि सोयाबीन की खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर जारी है और अब तक 13 लाख 68 हजार 660 मीट्रिक टन से अधिक सोयाबीन की खरीदी की जा चुकी है। पूरी खबर पढ़े….

5. शिवराज सिंह चौहान ने फसलों की स्थिति पर हर सप्ताह समीक्षा करने का किया ऐलान

 केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों की बेहतरी और कृषि उत्पादन को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने बताया कि कृषि की स्थिति की साप्ताहिक समीक्षा हर सोमवार को की जाएगी। इस समीक्षा में फसलों की स्थिति, मौसम के प्रभाव, रोगों का प्रकोप और उनकी रोकथाम के उपायों पर ध्यान दिया जाएगा। पूरी खबर पढ़े….

6. पीएम किसान सम्मान निधि: 18वीं किस्त में 9.58 करोड़ किसानों को हुआ सीधा फायदा

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक 18 किस्तों में 3.46 लाख करोड़ रुपये 11 करोड़ किसानों को वितरित किए जा चुके हैं। 18वीं किस्त का लाभ लेने वाले किसानों की संख्या 9.58 करोड़ तक पहुंच गई है। यह जानकारी केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में आयोजित एक समीक्षा बैठक में दी। पूरी खबर पढ़े….

7. बढ़ती लागत और जलवायु संकट के बीच खेती के लिए कैसा होगा बजट 2025?

बजट 2025 ऐसे समय में पेश होगा जब पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर किसान सालभर से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बजट से सभी की नजरें इस बात पर होंगी कि सरकार किस तरह किसानों की समस्याओं को हल करने का प्रयास करती है। खेती, जो लगातार महंगी होती जा रही है, छोटे किसानों के लिए घाटे का सौदा बनती जा रही है। पूरी खबर पढ़े….

8. गाय-भैंसों को लम्पी रोग से कैसे बचाएं? जानें यह आसान तरीके

लम्पी स्किन डिजीज (एलएसडी)/गांठदार त्वचा रोग मवेशियों और भैंसों का एक संक्रामक वायरल रोग है जो पॉक्सविरिडे परिवार के कैप्रीपॉक्स वायरस के कारण होता है। यह मच्छरों, काटने वाली मक्खियों और टिक्स जैसे आर्थ्रोपोड वैक्टर द्वारा फैलता है। इस बीमारी की विशेषता 2-3 दिनों तक हल्का बुखार होना है, पूरी खबर पढ़े….

9. किसानों को सिंचाई के लिये दिन में देंगे 8 से 10 घंटे बिजली

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार समाज के हर वर्ग के हित के लिए कार्य कर रही है। प्रदेश में महिला, युवा, गरीब और किसानों के लिए मिशन मोड में कार्य किया जा रहा है। पूरी खबर पढ़े….

10. कृषक हित में कृषि गतिविधियां साझा करेंगे सीआईएई एवं कृषक जगत

मकर संक्रांति के पावन पर्व पर कृषक हित में कृषि संबंधी विभिन्न गतिविधियों का प्रचार-प्रसार एवं नई तकनीकों की जानकारी अंतिम छोर के किसानों तक पहुंचाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय कृषि अखबार कृषक जगत एवं केन्द्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान (सी.आई.ए.ई.) भोपाल के मध्य एमओयू किया गया। पूरी खबर पढ़े….

Advertisements