Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

महाराष्ट्र और राजस्थान में सोयाबीन खरीदी की समय सीमा बढ़ी

14 जनवरी 2025, नई दिल्ली: महाराष्ट्र और राजस्थान में सोयाबीन खरीदी की समय सीमा बढ़ी – कृषि एवं किसान कल्याण विभाग किसानों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है। केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में यह जानकारी दी कि सोयाबीन की खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर जारी है और अब तक 13 लाख 68 हजार 660 मीट्रिक टन से अधिक सोयाबीन की खरीदी की जा चुकी है।

महाराष्ट्र सरकार की ओर से सोयाबीन खरीदी की समय सीमा 31 जनवरी तक बढ़ाने की मांग की गई थी। इस पर केंद्रीय कृषि मंत्री ने घोषणा की कि महाराष्ट्र में सोयाबीन खरीदी की समय सीमा अब 31 जनवरी 2025 तक बढ़ा दी जाएगी।

राजस्थान सरकार ने भी सोयाबीन की खरीदी की समय सीमा 4 फरवरी तक बढ़ाने का अनुरोध किया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। अब राजस्थान में सोयाबीन खरीदी 4 फरवरी 2025 तक जारी रहेगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

तेलंगाना राज्य ने अतिरिक्त खरीदी की मांग की थी, जिसे भी मंजूरी दी गई है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

इसके साथ ही, भूमि संसाधन विभाग द्वारा 56 नई वाटरशेड विकास परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इन परियोजनाओं में 700 करोड़ रूपए से अधिक की राशि खर्च की जाएगी। इन परियोजनाओं का मुख्य उद्देश्य मिट्टी के कटाव को रोकना, मिट्टी का संरक्षण करना और भूजल स्तर को बढ़ाना है।

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इन फैसलों की जानकारी दी और किसानों के कल्याण के लिए सरकार के निरंतर प्रयासों की सराहना की।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com