Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

ग्रामीण समाचार@ 5.00 PM: मशरूम के लाभ I सब्सिडी पर टमाटर बिक्री I समुद्री शैवाल की खेती I डॉ. यादव बाढ़ छेत्र का दौरा

नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक ग्राम की 10 बड़ी खबरें…

1.मशरूम स्वस्थ जीवनशैली के लिए वरदान

भारत में बढ़ती जनसंख्या खाद्य समस्या में चेतावनी सूचक स्थिति पैदा कर रही है। विकासशील देशों में सर्वव्यापी कुपोषण के साथ लगातार बढऩे वाली प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए प्रोटीन युक्त पदार्थों के स्त्रोतों की खोज भी जारी है। साथ ही साथ भारत में प्रोटीन का मुख्य स्त्रोत का उत्पादन भी बढ़ती जनसंख्या की पूर्ति नहीं कर पा रहा है। पूरी खबर पढ़े….

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

2.मध्य प्रदेश के खाद्य प्रसंस्करण उत्पादकों की बायर-सेलर मीट आज कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में मध्य प्रदेश के खाद्य प्रसंस्करण उत्पादकों की बायर- सेलर मीट मंगलवार 30 जुलाई को होगी। कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर भोपाल में होने वाली इस मीट में उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह भी उपस्थित रहेंगे।  पूरी खबर पढ़े….

3.स्मार्ट किसान की स्मार्ट सलाह: सोयाबीन के लिए क्या करें और क्या न करें

भारतीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान द्वारा 30 से 40 दिनों की हो चुकी सोयाबीन की फसल हेतु विशेष सलाह जारी की है। पूरी खबर पढ़े….

4.भारत में खरीफ फसल का रकबा 800 लाख हेक्टेयर के पार

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने 26 जुलाई, 2024 तक खरीफ फसल की बुवाई की प्रगति के नवीनतम आंकड़े जारी किए हैं। रिपोर्ट में कुल खरीफ फसल बुवाई का रक़बा  811.87 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गया है। पूरी खबर पढ़े….

5.पंजाब और हरियाणा को कृषि से उपजी पर्यावरण आपदा से बचाना होगा

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक संबंध अनुसंधान परिषद (ICRIER-इण्डियन कौंसिल फॉर रिसर्च ऑन इंटरनेशनल इकनॉमिक रिलेशंस )की हालिया नीतिगत संक्षिप्त रिपोर्ट ने पंजाब और हरियाणा में कृषि प्रथाओं में तात्कालिक परिवर्तन की आवश्यकता पर जोर दिया है ताकि संभावित पारिस्थितिक आपदा से बचा जा सके। पूरी खबर पढ़े….

6.समुद्री शैवाल की खेती को मिलेगा बढ़ावा: किसानों के लिए नई योजनाओं की सौगात

भारत सरकार ने किसानों को अच्छी गुणवत्ता के बायोस्टिमुलेंट्स की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उर्वरक (नियंत्रण) आदेश, 1985 के तहत बायोस्टिमुलेंट्स को शामिल किया है। समुद्री शैवाल बायोस्टिमुलेंट्स की आठ श्रेणियों में से एक है। एफसीओ के अंतर्गत भारत सरकार को समुद्री शैवाल के ब्यौरों को उल्लिखित करने और इसकी गुणवत्ता को विनियमित करने का अधिकार प्राप्त है। पूरी खबर पढ़े….

7.पंजाब में फसल विविधीकरण से बागवानी फसलों का रक़बा 42 हज़ार हेक्टेयर बढ़ा

पंजाब के बागवानी मंत्री श्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने बताया कि पंजाब में फसल विविधीकरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति देखी गई है। पिछले 28 महीनों में पंजाब के बागवानी क्षेत्र में हुई वृद्धि के आंकड़े प्रस्तुत करते हुए श्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने बताया कि मार्च 2022 में मौजूदा सरकार के कार्यभार संभालने के बाद से बागवानी का कुल क्षेत्रफल 42,406 हेक्टेयर बढ़ गया है I पूरी खबर पढ़े….

8.मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सख्त निर्देश: 24 घंटे सक्रिय रहेगा बाढ़ नियंत्रण कक्ष, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा जाँच होगी

 मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य में बाढ़ और अतिवर्षा से निपटने के लिए कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी कलेक्टर्स को अपने जिलों में प्रशासनिक अमले को सक्रिय रखने और बाढ़ नियंत्रण कक्ष को 24 घंटे कार्यरत रखने के निर्देश दिए हैं। डॉ. यादव ने कहा कि बांधों के गेट खोलने से पहले ग्रामीणों को सूचित किया जाए और पुल-पुलियों पर तेज बहाव होने पर आवागमन रोकने के उपाय किए जाएं। पूरी खबर पढ़े….

9.मुख्यमंत्री डॉ. यादव का रातोंरात एक्शन: बाढ़ कंट्रोल रूम का दौरा, जलमग्न क्षेत्रों में त्वरित सहायता के निर्देश

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली से लौटते ही देर रात भोपाल स्थित बाढ़ कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया और प्रदेश में अतिवर्षा की स्थिति का जायजा लिया। डॉ. यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बांधों के गेट खुलने की स्थिति में जलमग्न होने वाले क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरती जाए और पुलों पर पानी बहने की स्थिति में नागरिकों का आवागमन रोका जाए। पूरी खबर पढ़े….

10.सब्सिडी पर टमाटर: 60 रुपये किलो में टमाटर बिक्री शुरू

केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी ने आज 60 रुपये प्रति किलो की सब्सिडी पर टमाटर की बिक्री की शुरुआत की। भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ लिमिटेड (एनसीसीएफ) की वैन दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में यह सब्सिडी वाले टमाटर उपलब्ध कराएंगी। यह पहल खुदरा बाजार में टमाटर की बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए की गई है। पूरी खबर पढ़े….