Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

सब्सिडी पर टमाटर: 60 रुपये किलो में टमाटर बिक्री शुरू

30 जुलाई 2024, नई दिल्ली: सब्सिडी पर टमाटर: 60 रुपये किलो में टमाटर बिक्री शुरू – केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी ने आज 60 रुपये प्रति किलो की सब्सिडी पर टमाटर की बिक्री की शुरुआत की। भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ लिमिटेड (एनसीसीएफ) की वैन दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में यह सब्सिडी वाले टमाटर उपलब्ध कराएंगी। यह पहल खुदरा बाजार में टमाटर की बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए की गई है।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी सरकार के तहत बढ़ती खाद्य वस्तुओं की कीमतों को स्थिर करने और उपभोक्ता हितों की रक्षा के लिये केन्द्र ने मूल्य स्थिरीकरण कोष (पीएसएफ) की स्थापना की है। श्री जोशी ने कहा ‘‘जब कभी ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है, आवश्यक उपभोक्ता वस्तुओं के दाम बढ़ते हैं, उपभोक्ता वस्तुओं की खरीद करने के लिये हम पीएसएफ का उपयोग करते हैं। इन उपभोक्ता वस्तुओं को सीधे किसानों से खरीदा जाता है जिससे बिचैलिया लागत कम होती है और उपभोक्ताओं को उपलब्धता सुनिश्चित होती है,’’ इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस मामले में पीएसएफ का उपयोग नहीं किया गया है, टमाटर की खरीद सीधे मंडियों से की गई है। उन्होंने आगे कहा कि इस पहल से टमाटर की कीमत कम होगी, बाजार स्थिर होगा और उपभोक्ताओं को टमाटर सब्सिडीयुक्त दर पर उपलब्ध होगा।

एनसीसीएफ की पहल

एनसीसीएफ ने खुदरा बाजार में टमाटर की बढ़ती कीमतों को स्थिर करने के लिए बाजार हस्तक्षेप की पहल की है। एनसीसीएफ थोक मंडियों से टमाटर खरीद रहा है और उन्हें उचित खुदरा मूल्य पर बेच रहा है। सरकार की इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि खुदरा बाजार के स्तर पर लाभ मार्जिन तर्कसंगत बना रहे और बिचौलियों को अप्रत्याशित लाभ कमाने से रोका जा सके, जिससे उपभोक्ता हितों की रक्षा हो सके।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

नई बिक्री केंद्र

29 जुलाई 2024 से दिल्ली और आस-पास के निम्नलिखित स्थानों पर 60 रुपये प्रति किलो की कीमत पर टमाटर की बिक्री शुरू हो जाएगी: राजीव चौक मेट्रो स्टेशन, पटेल चौक मेट्रो, नेहरू प्लेस, कृषि भवन, सीजीओ कॉम्प्लेक्स, लोधी कॉलोनी, हौज खास प्रमुख कार्यालय, संसद मार्ग, आईएनए मार्केट, मंडी हाउस, कैलाश कॉलोनी, आईटीओ, साउथ एक्सटेंशन, मोती नगर, द्वारका, नोएडा (सेक्टर 14 और 76), रोहिणी, गुरुग्राम। आने वाले दिनों में खुदरा बिक्री स्थानों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com