म.प्र. के अंगूर बाग में आइए
ये अंगूर के गुच्छे ना फ्रांस के हैं, ना केलिफोर्निया के, ये हैं मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के तीतरी गांव के। यहां के प्रगतिशील किसान श्री ईश्वर पाटीदार के बगीचे में लगी वाईन अंगूर की बेहतरीन किस्म ”शिराज” के इन गुच्छों से शानदार शराब बनाई जाती है। अंगूर की खेती में औसतन 1 लाख रूपये प्रति एकड़ का मुनाफा होता है। पाटीदार जी बताते हैं कि किसान यदि परंपरागत खेती छोड़कर नए प्रयोग करेगा तो खेती मुनाफे का सौदा है।
Advertisement1
Advertisement
परंपरागत तरीके से खेती को छोड़कर कुछ अलग हट कर, कुछ नया करने के जुनून में पाटीदार परिवार प्रदेश और देश के अन्य किसानों के लिए मिसाल है। श्री ईश्वर पाटीदार कृषक जगत द्वारा गत वर्ष संयोजित ईजराईल कृषि अध्ययन यात्रा के भी सदस्य रहे हैं। संपर्क – 9630092243। तो, इस नव वर्ष 2020 का स्वागत आप अंगूर बाग की सैर से कर सकते हैं।


