Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

किसान व उद्योग एक-दूसरे के पूरक

सीआईआई पार्टनरशिप समिट में बोले कृषि मंत्री श्री तोमर

21 मार्च 2023, नई दिल्ली ।  किसान व उद्योग एक-दूसरे के पूरक – केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि किसान और उद्योग एक-दूसरे के पूरक है, किसान के बिना इंडस्ट्रीज का काम नहीं चल सकता और इंडस्ट्रीज के बिना किसान फायदे में नहीं आ सकता। सरकार की भूमिका किसान व उद्योग, दोनों के प्रति महत्वपूर्ण है। सरकार की कोशिश है कि इंडस्ट्रीज की ज्यादा से ज्यादा ग्रोथ हो, लेकिन साथ ही हमारे जो 86 प्रतिशत छोटे किसान है, उनकी ताकत भी और बढ़े क्योंकि हम कितनी भी प्रगति कर लें परंतु जब तक इन छोटे किसानों की समृद्धि नहीं बढ़ेगी, तब तक देश की समृद्धता नहीं बढ़ सकती है। उद्योगों के जेहन में यह बात हमेशा बनी रहना चाहिए कि हमारे कौन से कार्यक्रमों के आधार पर हिंदुस्तान के किसानों को अच्छा दाम मिलेगा और किस रास्ते पर हम चलें कि जिससे किसानों के घर समृद्धि आएं, तभी यह समुच्य विचार, इस तरह के संवाद की सार्थकता सिद्ध होगी व हम सफल होंगे। केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने यह बात भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की पार्टनरशिप समिट-2023 के 28वें संस्करण के दौरान आयोजित विशेष सत्र में कही।

इस अवसर पर श्री संजीव पुरी, उपाध्यक्ष, भारतीय उद्योग परिसंघ तथा अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक, आईटीसी लि., श्री सलिल सिंघल, चेयरमैन, सीआईआई टास्कफोर्स ऑन एग्रोकेमिकल्स और चेयरमैन एमेरिटस, पीआई इंडस्ट्रीज, अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में उद्योगों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

महत्वपूर्ण खबर: नरवाई नहीं जलाने के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile