Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पंजाब में फसल विविधीकरण से बागवानी फसलों का रक़बा 42 हज़ार हेक्टेयर बढ़ा 

30 जुलाई 2024, चंडीगढ़: पंजाब में फसल विविधीकरण से बागवानी फसलों का रक़बा 42 हज़ार हेक्टेयर बढ़ा  – पंजाब के बागवानी मंत्री श्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने बताया कि पंजाब में फसल विविधीकरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति देखी गई है।

पिछले 28 महीनों में पंजाब के बागवानी क्षेत्र में हुई वृद्धि के आंकड़े प्रस्तुत करते हुए श्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने बताया कि मार्च 2022 में मौजूदा सरकार के कार्यभार संभालने के बाद से बागवानी का कुल क्षेत्रफल 42,406 हेक्टेयर बढ़ गया है। यह क्षेत्रफल 4,39,210 हेक्टेयर से बढ़कर 4,81,616 हेक्टेयर हो गया है, जो फसल विविधीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण बदलाव को दर्शाता है।

कैबिनेट मंत्री ने विस्तार से बताया कि पिछले 28 महीनों में बागबानी का क्षेत्रफल 96,686 हेक्टेयर से बढ़कर 1,03,161 हेक्टेयर हो गया है, जिसमें फलों की खेती के लिए 6,475 हेक्टेयर की वृद्धि हुई है, जबकि सब्जियों की खेती में 35,009 हेक्टेयर की बड़ी वृद्धि हुई है, जिससे कुल क्षेत्रफल 3,21,466 हेक्टेयर से बढ़कर 3,56,465 हेक्टेयर हो गया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

श्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने बताया कि सजावटी पौधों की खेती का क्षेत्रफल 1,728 हेक्टेयर से बढ़कर 2,050 हेक्टेयर हो गया है, जबकि मशरूम उत्पादन, मेंथा ऑयल और हल्दी उत्पादन में भी वृद्धि हुई है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कैबिनेट मंत्री ने कहा, “ये आंकड़े बागवानी विभाग के प्रयासों और मुख्यमंत्री मान के कृषि विविधीकरण के दृष्टिकोण की सफलता को दर्शाते हैं। यह बदलाव पंजाब में सतत खेती और किसानों की आय में सुधार के लिए महत्वपूर्ण है।”

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com