Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)राज्य कृषि समाचार (State News)

मक्खियों से मुक्ति पाने का आसान तरीका

29 जुलाई 2024, इंदौर: मक्खियों से मुक्ति पाने का आसान तरीका – मक्खियों से सभी परेशान हैं, खासतौर से वे पशुपालक, जिनके तबेले में बंधे गाय, बैल, भैंस आदि को मक्खियां परेशान करती हैं। गत दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में मक्खियों से मुक्ति पाने का एक आसान तरीका बताया गया है। जिसे अपनाने से मखियों से निजात मिलने का दावा किया गया है।

वीडियो के अनुसार पॉलीथिन की थैलियों में सादा पानी भरकर इन्हें पशुओं को बांधने वाली जगह पर ज़रूरत के अनुसार थोड़ी -थोड़ी दूरी में  ऊंचाई पर 10 -12  थैलियों को टांग दीजिए।  इससे मक्खियां नहीं आएंगी। इसका कारण यह बताया है कि जैसे ही  मक्खियां आती हैं , तो थैलियों में भरे पानी से  प्रकाश परावर्तित होकर जब मक्खियों की आँखों पर पड़ता है तो वे तुरंत भाग जाती हैं।

यदि आप भी मक्खियों से परेशान हैं तो इस प्राचीन तरीके को अपने घर , पशुशाला , खेत आदि जगहों पर आजमा सकते हैं। इसमें सिर्फ एक ही सावधानी रखनी है कि जब इन थैलियों में भरा पानी पीला पड़ने लग जाए तो ,थैलियों को बदल दीजिए। अमूमन 15  दिन में इन थैलियों में भरा पानी पीला पड़ता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com