राजगढ़ और धार के कृषि मेले में कोरोमंडल इंटरनेशनल को मिला प्रथम पुरस्कार
26 फरवरी 2026, राजगढ़ /धार: राजगढ़ और धार के कृषि मेले में कोरोमंडल इंटरनेशनल को मिला प्रथम पुरस्कार – हाल ही में राजगढ़ और धार जिले में आयोजित कृषि मेले, देश की प्रसिद्ध कम्पनी कोरोमंडल इंटरनेशनल लिमिटेड की टीम ने सक्रिय भागीदारी करते हुए किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों एवं पोषक तत्व प्रबंधन की विस्तृत जानकारी प्रदान की। राजगढ़ मेले में सांसद श्री रोडमल नागर , जिला कलेक्टर श्री गिरीश कुमार मिश्रा तथा पूर्व विधायक एवं मंत्री श्री रघुनंदन शर्मा ने कोरोमंडल कम्पनी के स्टॉल का अवलोकन किया और उत्पादों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

मेले के दूसरे दिन कृषि विभाग, राजगढ़ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में एग्रोनॉमिस्ट श्री भास्कर तिवारी को “एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन विषय पर व्याख्यान हेतु आमंत्रित किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने फसलों के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की विस्तृत जानकारी दी तथा ग्रोमोर के प्रमुख उत्पाद ग्रोप्लस, ग्रोमोर nDAP एवं ग्रोअल्फा के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने ग्रोप्लस की इनफॉस टेक्नोलॉजी एवं ग्रोमोर nDAP की नैनो टेक्नोलॉजी, उनकी अनुशंसित मात्रा एवं प्रयोग के उपयुक्त समय पर भी प्रकाश डाला। अंत में किसानों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के संतोषजनक उत्तर भी दिए गए।
मेले के तीसरे दिन बड़ी संख्या में किसानों ने स्टॉल पर पहुंचकर उत्पादों की जानकारी प्राप्त की। टीम द्वारा ग्रोमोर nDAP, ग्रोप्लस, ग्रोअल्फा तथा GNC ऐप के बारे में किसानों को मार्गदर्शन दिया गया। इस दौरान किसानों ने ग्रोमोर nDAP की खरीदारी भी की। उत्कृष्ट प्रस्तुति एवं किसानों के प्रति समर्पण को देखते हुए मेला प्रबंधन समिति द्वारा ग्रोमोर टीम को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री भास्कर तिवारी (एग्रोनॉमिस्ट, राजगढ़) के साथ श्री इकरार खान (MDT), श्री विशाल परमार (MDT) एवं श्री अभिजीत शर्मा (MDT) की सक्रिय सहभागिता रही।
इसी तरह धार जिले में किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय भव्य कृषि मेले का समापन हुआ। किसान इस मेले में आधुनिक खेती और उन्नत तकनीकों के प्रदर्शन हेतु विभिन्न संस्थाओं ने सहभागिता की। तीन दिनों तक चले इस आयोजन में कोरोमंडल इंटरनेशनल द्वारा किसानों के लिए विशेष गतिविधियों का संचालन किया गया , जिसमें लकी ड्रा स्कीम और नवाचारी खेल शामिल हैं।मेले के दौरान प्रदर्शित उत्कृष्ट प्रदर्शनी और किसान जुड़ाव गतिविधियों के आधार पर कोरोमंडल इंटरनेशनल को विभाग द्वारा प्रथम स्थान दिया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथियों द्वारा संस्था को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए शील्ड और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

