राज्य कृषि समाचार (State News)

झाबुआ कलेक्टर ने मेघनगर उपार्जन केंद्र का किया निरीक्षण

07 मई 2026, झाबुआझाबुआ कलेक्टर ने मेघनगर उपार्जन केंद्र का किया निरीक्षण – कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने आज मेघनगर स्थित म.प्र. स्टेट वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक कार्पोरेशन के गोदाम में संचालित उपार्जन केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं।

निरीक्षण के दौरान किसानों ने कलेक्टर को अवगत कराया कि केंद्र पर तौल कांटों की संख्या कम होने के कारण उपज तौल में अनावश्यक देरी हो रही है। साथ ही सर्वेयर द्वारा कार्य ठीक प्रकार से नहीं किए जाने संबंधी शिकायत भी किसानों द्वारा की गई।कलेक्टर ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए केंद्र पर तौल कांटों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों की शिकायतों की अनदेखी किए जाने पर केंद्र के नोडल अधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए। साथ ही जिला प्रबंधक को संबंधित सर्वेयर के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।

कलेक्टर ने उपार्जन केंद्र पर किसानों के लिए छाया एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान हम्मालों द्वारा अवगत कराया गया कि वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक कॉर्पोरेशन द्वारा उनके लिए पेयजल की व्यवस्था नहीं की जाती है। इस पर कलेक्टर ने तत्काल पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर सुश्री आयुषी बंसल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मेघनगर सुश्री अवनधती प्रधान, उप संचालक कृषि श्री एन.एस. रावत, खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी श्री संजय पाटील सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements