Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

क्या आपने एमपी सरकार की इस योजना का लाभ नहीं लिया है अभी

05 मई 2025, भोपाल: क्या आपने एमपी सरकार की इस योजना का लाभ नहीं लिया है अभी – क्या आप मध्य प्रदेश के निवासी होकर कृषि का कार्य करते है अर्थात किसान है. क्या आपने सरकार एक महत्वपूर्ण योजना का लाभ लिया है. या फिर आपको इसकी जानकारी नहीं है तो, चलिए हम बता देते है कि यह योजना है क्या।

दरअसल सरकार अपने राज्य के किसानों को महज पांच रूपए में नये कृषि पंप कनेक्शन दे रही है। यदि आपको भी इतने कम खर्च में कनेक्शन चाहिए तो आप भी इस जानकारी को प्राप्त कर लाभ ले सकते है।

मध्य प्रदेश की सरकार अपने राज्य के किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है। इन्ही में से एक और महत्वपूर्ण योजना है महज पांच रूपए में नये कृषि पंप कनेक्शन देने की योजना। इस योजना का लाभ न केवल अभी तक हजारों किसानों ने लिया है वहीं उन किसानों से भी अनुरोध किया गया है जो इस योजना का लाभ अभी नहीं ले सके है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल ने कहा कि कृषि पंपों के कनेक्शनों की संख्या बढ़ाए जाने हेतु ऐसे किसान जो विद्युत की उपलब्ध लाइन के समीप स्थित हैं उनको सुविधानुसार आसानी से स्थाई कृषि पंप कनेक्शन दिया जा रहा है। वितरण कंपनी द्वारा ग्रामीण एवं कृषि उपभोक्ताओं को अब मात्र 5 रुपये में स्थायी कृषि पंप कनेक्शन दिए जा रहे हैं। वितरण कंपनी द्वारा किसानों से साथ ही ग्रामीण उपभोक्ताओं को भी 5 रुपये में घरेलू बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराया जा रहा  है। योजना का लाभ अब तक लगभग 4 हजार ग्रामीण उपभोक्ताओं को भी मिल चुका है। नवीन घरेलू एवं कृषि पंप स्थायी विद्युत कनेक्शन का आवेदन सरल संयोजन पोर्टल के माध्यम से किया जा सकता है। इसके लिए portal.mpcz.in पर मांगी गई आवश्यक जानकारी देनी होती है। अधिक जानकारी के लिए कंपनी के टोल फ्री नंबर 1912 पर भी संपर्क किया जा सकता है। किसान समय पर अपनी फसलों की सिंचाई कर फसलों का उत्पादन बढ़ा सकें इसके लिए सरकार द्वारा किसानों को कृषि पम्प कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इस कड़ी में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा राज्य में किसानों को मात्र 5 रुपये में नए कृषि पम्प कनेक्शन दिए जा रहे हैं। योजना के प्रारंभ से अब तक इस योजना का लाभ 16 हजार 545 ग्रामीण किसानों को दिया गया है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com