राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: एग्रोकेमिकल्स I महाकुम्भ I बजट 2025 I भारत-पाकिस्तान I किसान सम्मान निधि

03 फ़रवरी 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें….

1. भारत बनेगा एग्रोकेमिकल्स का हब? CCFI ने सरकार को दी ये सलाह!

वित्त मंत्री ने अपने बजट में 10 प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया है, जिनमें ‘मेक इन इंडिया’ को बढ़ावा देने के लिए विनिर्माण, किसानों के हित में कृषि, रोज़गार के नए अवसर सृजित करने पर ज़ोर, MSMEs और ग्रामीण विकास के साथ नवाचार को प्रोत्साहित करना शामिल है, जिससे आम जनता के जीवन स्तर में सुधार हो सके। पूरी खबर पढ़े….

2. प्रयागराज महाकुम्भ भगदड़ त्रासदी: देर आए, दुरूस्त आए

पिछले महीने 13 जनवरी से शुरू हुए विश्व के सबसे बड़े आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समागम में उस समय एक ऐसा दाग लग गया जब मौनी अमावस्या के अवसर पर अमृत स्नान शुरू होने से पहले ही मची भगदड़ में 30 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई। पूरी खबर पढ़े….

3. केन्द्रीय आम बजट 2025-26 में कृषि को मिला प्रथम इंजन का दर्जा

देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने संसद में केंद्रीय बजट 2025-26 पेश किया. इस साल के बजट में किसानों का ध्यान रखते हुए किसानों की कमाई में इजाफा करने कई कदम उठाए गए हैं। वित्त मंत्री ने बजट में केंद्र सरकार का फोकस कृषि के बुनियादी ढ़ांचे को मजबूत करने, तकनीक को बढ़ावा देने और प्राकृतिक खेती की ओर किसानों का रूझान बढ़ाने पर रखा है। पूरी खबर पढ़े….

4. बजट 2025: अब KCC पर 5 लाख तक का लोन, मखाना बोर्ड और बीज मिशन समेत ये बड़े ऐलान

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में केंद्रीय बजट 2025-26 पेश किया, जिसमें कृषि क्षेत्र को मजबूती देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं। किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) की ऋण सीमा बढ़ाकर 5 लाख रुपये करने, बिहार में मखाना बोर्ड गठित करने और राष्ट्रीय उच्च उपज बीज मिशन शुरू करने जैसे कदम शामिल हैं। पूरी खबर पढ़े….

5. सरहद से भटके भारतीय किसानों की पाकिस्तान द्वारा धरपकड़ चिंताजनक

भारत पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी रेंजरों द्वारा भारतीय किसानों की धरपकड़ की घटनाओं में जिस प्रकार बढ़ोतरी हो रही है वह चिंता का विषय है। फिरोजपुर के सीमावर्ती क्षेत्रों में किसानों को पकड़ने की कई घटनाएं हो चुकी है। गलतफहमी के चलते रास्ता भटकने वाले किसानों पर पाकिस्तानी रेंजर और सुरक्षा एजेंसियां तस्करी और जासूसी के आरोप लगा  रही है। पूरी खबर पढ़े….

6. बजट पर केंद्रीय कृषि मंत्री की प्रतिक्रिया

आज संसद में प्रस्तुत आम बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इसे आत्म निर्भर भारत के निर्माण का बजट बताते हुए कहा कि इस बजट में विकास की ललक, विश्वास की महक और विकसित भारत के निर्माण की तड़प है। पूरी खबर पढ़े….

7. बजट विश्लेषण: विकास को बढ़ावा देने आयकर सीमा में बढ़ोतरी

भारतीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए, जिसके चार साल के निचले स्तर 6.4% पर पहुंचने का अनुमान है, केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार ने पिछले शनिवार को पेश किए गए पूर्ण-वर्ष के बजट में मध्यम वर्ग के लिए कर में छूट की घोषणा की है, पूरी खबर पढ़े….

8. 10 साल में तीन गुना बढ़ा कृषि कर्ज, जानिए कैसे किसानों को हो रहा फायदा

भारत में किसानों को वित्तीय सहायता देने के उद्देश्य से कृषि ऋण वितरण में लगातार वृद्धि हो रही है। वित्त वर्ष 2024-25 में अब तक ज़मीनी स्तर पर ₹19.28 लाख करोड़ का कृषि ऋण वितरित किया जा चुका है, जो इस वर्ष के लिए निर्धारित ₹27.5 लाख करोड़ के लक्ष्य का 70% है। पूरी खबर पढ़े….

9. 24 को खत्म हो जाएगा किसान सम्मान निधि की 19 वीं किस्त का इंतजार

देश के किसानों को निश्चित ही पीएम सम्मान निधि की किस्त आने का इंतजार रहता है तो हम किसानों को यह महत्वपूर्ण जानकारी दे रहे है कि उनका यह इंतजार आगामी 24 फरवरी को खत्म हो जाएगा क्योंकि सरकार की तरफ से यह जानकारी मिली है कि 24 फरवरी को सम्मान निधि की 19 वीं किस्त किसानों के खातों में भेज दी जाएगी. पूरी खबर पढ़े….

10. आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25: किसान क्रेडिट कार्ड और पीएम किसान योजनाओं में भारी वृद्धि, देखें आंकड़े

वित्त मंत्रालय द्वारा पेश किए गए आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 में कृषि क्षेत्र को समर्थन देने वाली महत्वपूर्ण योजनाओं के आंकड़े साझा किए गए हैं। इस सर्वेक्षण में, किसानों के लिए क्रेडिट और बीमा योजनाओं में वृद्धि का उल्लेख किया गया है, जो उनकी आय और उत्पादकता को बढ़ाने के उद्देश्य से की गई हैं। पूरी खबर पढ़े….

Advertisements