Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: कृषि सहयोग I एआई तकनीक I कीटनाशक I सोलर पंप I गेहूं MSP I नक्शा अभियान शुभारंभ

19 फ़रवरी 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें….

1. भारत-ब्राजील में कृषि सहयोग पर चर्चा, गन्ना-इथेनॉल व्यापार बढ़ाने के संकेत

ब्राजील के गोआस राज्य के गवर्नर महामहिम श्री रोनाल्डो कैआडो ने शुक्रवार को कृषि भवन, नई दिल्ली में भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी से मुलाकात की। इस बैठक में गन्ना, इथेनॉल, दालों, कृषि अनुसंधान और डिजिटल खेती समेत विभिन्न क्षेत्रों में आपसी सहयोग बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई। पूरी खबर पढ़े….

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

2. खेत से थाली तक- कीटनाशक अवशेषों की ज़िम्मेदारी किसकी?

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने हाल ही में “खाद्य वस्तुओं में कीटनाशक अवशेषों की निगरानी की चुनौतियाँ” विषय पर एक राष्ट्रीय हितधारक परामर्श बैठक का आयोजन विज्ञान भवन, नई दिल्ली में किया। पूरी खबर पढ़े….

3. रायसेन से केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान देशव्यापी नक्शा अभियान का करेंगे शुभारंभ

केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज रायसेन में नक्शा कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इसका उद्देश्य शहरी भूमि रिकार्ड्स के निर्माण और प्रबंधन में क्रांति लाना है। साथ ही शहरी भूमि रिकार्ड्स के लिये एक सटीक और व्यापक भू-स्थानिक डाटाबेस तैयार करना है। पूरी खबर पढ़े….

4. गेहूं के MSP पर बड़ी खबर! मध्यप्रदेश में MSP पर 175 रुपये की बढ़ोतरी

मध्यप्रदेश सरकार ने रबी सीजन 2025-26 के लिए गेहूं पर केंद्र सरकार द्वारा घोषित एमएसपी 2425 रुपये के ऊपर 175 रुपए का बोनस देने की घोषणा की है। इससे मध्यप्रदेश में गेहू का प्रभावी न्यूनतम समर्थन मूल्य 2600 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। पूरी खबर पढ़े….

5. पीएम फसल बीमा योजना के 9 साल पूरे

 प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के नौ वर्ष आज पूरे हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2016 में ये योजना शुरू की थी। यह योजना फसलों को प्राकृतिक आपदाओं के कारण होने वाले नुकसान के खिलाफ एक सुरक्षा कवच प्रदान करती है। यह सुरक्षा न केवल किसानों की आय को स्थिर बनाती है, बल्कि उन्हें नई पद्धतियों को अपनाने के लिए भी प्रोत्साहित करती है। पूरी खबर पढ़े….

6. महाकुंभ में 1 करोड़ 23 लाख श्रद्धालुओं ने संगम तट पर किया स्नान

 प्रयागराज के महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। आज शाम 6 बजे तक एक करोड़ 23 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में पवित्र डुबकी लगाई। महाकुंभ में अब तक 54 करोड़ 19 लाख श्रद्धालु पवित्र स्नान कर चुके हैं। पूरी खबर पढ़े….

7. देश के 18 करोड़ से अधिक किसानों पर भारी कर्ज

देश में किसानों पर साल-दर-साल कर्ज बढ़ रहा है। वर्तमान में देश के करीब 18.81 करोड़ किसानों पर करीब 3235747 करोड रुपए का कर्ज है। यह कर्ज 2025-26 के 171437 करोड़ रुपए के कृषि बजट का करीब 20 गुना है। पूरी खबर पढ़े….

8. खेती में एआई तकनीक का इस्तेमाल

सरकार ने किसानों की सहायता के लिए कृषि क्षेत्र में विभिन्न चुनौतियों का समाधान करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तरीकों को अपनाया है। केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री रामनाथ ठाकुर ने लोकसभा में यह जानकारी दी। पूरी खबर पढ़े….

9. प्रदेश में गेहूं के समर्थन मूल्य पर बोनस का टॉपअप

रबी सीजन 2025-26 के लिए गेहूं खरीदी 1 महीने बाद शुरू होने वाली है। इधर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी के लिए मध्य प्रदेश में पंजीयन की प्रक्रिया चल रही है। समर्थन मूल्य पर पंजीयन की तारीख 31 मार्च निश्चित है। इसके पहले किसानों को गेहूं के समर्थन मूल्य पर बोनस दिए जाने की घोषणा का बेसब्री से इंतजार था। पूरी खबर पढ़े….

10. किसानों को सोलर पंप पर सब्सिडी मिलेगी? जानिए नई योजना

मध्यप्रदेश में किसानों को सोलर पंप अपनाने और गौपालन को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जन अभियान परिषद से जुड़े संगठनों को निर्देश दिए हैं कि वे किसानों को ऊर्जा में आत्मनिर्भर बनाने के लिए सौर ऊर्जा आधारित पंपों को अपनाने के लिए प्रेरित करें। पूरी खबर पढ़े….