राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

देश में खरीफ बुवाई 8 करोड़ हेक्टेयर से अधिक

मध्य प्रदेश में 126 लाख हेक्टेयर में हुई बोनी

  • https://www.krishakjagat.org/crop-cultivation/advanced-potato-cultivation/(विशेष प्रतिनिधि)

6 अगस्त 2022, नई दिल्ली/भोपाल ।  देश में खरीफ बुवाई 8 करोड़ हेक्टेयर से अधिक  देश में खरीफ फसलों की बुवाई अब तक 847 लाख हेक्टेयर में हो गई है, जबकि गत वर्ष इस अवधि में 838 लाख 34 हजार हेक्टेयर में बोनी हो गई थी। दलहन, मोटे अनाज एवं कपास की बोनी अधिक क्षेत्र में हुई। प्रमुख खरीफ फसल धान की बोनी कम क्षेत्र में हुई है। अब तक लगभग 226 लाख हेक्टेयर में धान बोई गई है, जबकि गत वर्ष समान अवधि में 264.62 लाख हेक्टेयर में बोनी हुई थी। वहीं म.प्र. में 126 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में बोनी हो गई है।

दलहन : कृषि मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार दलहन का रकबा बढक़र अभी तक 106.18 लाख हेक्टेयर हो गया है, जो समान अवधि में 103.23 लाख हेक्टेयर था।

तिलहन : तिलहन का कुल रकबा 164.34 लाख हेक्टेयर हो गया है जो गत वर्ष अब तक 163.03 लाख हेक्टेयर था। सोयाबीन की बुवाई अब तक गत वर्ष के 111.88 लाख हेक्टेयर के मुकाबले 114.68 लाख हेक्टेयर में बोई गई है।

मोटे अनाज : अब तक मोटे अनाज की बोनी 142.21 लाख हेक्टेयर में हुई है, जबकि गत वर्ष इस अवधि 135.30 लाख हेक्टेयर में हुई थी। देश में कपास का रकबा 102.80 लाख हेक्टेयर हो गया है।

वहीं मध्य प्रदेश में अब तक खरीफ बुवाई 126 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में कर ली गई है जो लक्ष्य के विरुद्ध लगभग 85 फीसदी है। गत वर्ष इस अवधि में फसल की बुवाई 131.50 लाख हेक्टेयर में हो गई थी।

अब तक प्रमुख तिलहनी फसल सोयाबीन की बोनी 49.83 लाख हेक्टेयर में हुई जो लक्ष्य के विरुद्ध 91.6 फीसदी है। वहीं धान की बुवाई 22.65 लाख हेक्टेयर में हो गई है। मक्का की बुवाई अब तक लक्ष्य को पार कर गई है।

म.प्र. में बुवाई स्थिति

30 जुलाई 2022 तक (लाख हे. में)

फसललक्ष्यबुवाई
धान34.7122.65
ज्वार1.691.16
मक्का15.0315.6
बाजरा 3.22.42
अरहर4.433.66
उड़द15.9715.32
मूंग1.651.55
सोयाबीन54.4249.83
मूंगफली4.634.15
तिल 3.983.27
कपास6.035.99
देश में प्रमुख खरीफ फसलों की बुवाई

इकाई : लाख हे. में (30 जुलाई 2022 की स्थिति)

फसल            बुवाई
 20222021
धान226264.62
दलहन106.18103.23
मोटा अनाज142.21135.3
मक्का 69.0572.49
बाजरा 57.9145.06
तिलहन164.34163.03
मूंगफली37.4141.32
सोयाबीन114.68111.88
कपास102.896.58
कुल847838.34
नोट : कुल क्षेत्रफल के आंकड़े चार्ट से अलग हैं, क्योंकि सभी फसलों को चार्ट में शामिल नहीं किया गया है। स्रोत : कृषि मंत्रालय

महत्वपूर्ण खबर: डेयरी बोर्ड की कम्पनी अब दूध के साथ ही गोबर भी खरीदेगी