राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

भारतीय किसान अब खुद से ग्लाइफोसेट का उपयोग नहीं कर सकते; भारत सरकार ने लगाया प्रतिबंध

27 अक्टूबर 2022, नई दिल्ली: भारतीय किसान अब खुद से ग्लाइफोसेट का उपयोग नहीं कर सकते; भारत सरकार ने लगाया प्रतिबंध -25 अक्टूबर 2022 को जारी एक आदेश में, भारत सरकार ने भारत में ग्लाइफोसेट के उपयोग को प्रतिबंधित कर दिया।

ग्लाइफोसेट का उपयोग कृषि क्षेत्रों से सभी प्रकार के खरपतवारों को साफ करने के लिए किया जाता है। इसकी प्रमुख खपत बागों और बागान फसलों में की जाती है। नए प्रतिबंधों के साथ, किसान स्वयं ग्लाइफोसेट का उपयोग नहीं कर सकते हैं, अब उन्हें इसके उपयोग के लिए कीट नियंत्रण ऑपरेटरों (पीसीओ) की सेवाओं का उपयोग करना होगा। ग्लाइफोसेट का सबसे अधिक उपयोग अंगूर, चाय, कपास, आम बाग के किसान हैं।

ग्लाइफोसेट और इसके डेरिवेटिव के लिए दिए गए पंजीकरण प्रमाण पत्र के सभी धारकों को लेबल और लीफलेट्स पर बड़े अक्षरों में चेतावनी (कीट नियंत्रण ऑपरेटरों के माध्यम से ग्लाइफोसेट फॉर्मूलेशन के उपयोग की अनुमति) को शामिल करने के लिए पंजीकरण समिति को पंजीकरण प्रमाण पत्र वापस करना होगा।

भारत सरकार ने 7 जुलाई 2020 को ग्लाइफोसेट के उपयोग को प्रतिबंधित करने के लिए मसौदा आदेश जारी किया था और कीटनाशक निर्माताओं से आपत्तियां और सुझाव आमंत्रित किए थे।

महत्वपूर्ण खबर: पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के लिए अधिक उपज देने वाली गेहूं की 10 नई किस्में

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Advertisements