Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कपड़े देख किसान को मेट्रों में चढ़ने से रोका, गई सिक्योरिटी सुपरवाइजर की नौकरी

01 मार्च 2024, बेंगलुरु: कपड़े देख किसान को मेट्रों में चढ़ने से रोका, गई सिक्योरिटी सुपरवाइजर की नौकरी – बेंगलुरु मेट्रो स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में दिख रहा हैं कि एक बुजुर्ग किसान को मेट्रो में चढ़ने से इसलिए रोक गया, क्योंकि उसके कपड़े गंदे थे और उसके सिर पर सामान का एक बोरा रखा हुआ है। हांलाकि मामले ने जब सोशल मीडिया पर तूल पकड़ा तब बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीएमआरसीएल) ने वीडियो की जांच के बाद किसान को रोकने वाले सिक्योरिटी सुपरवाइजर को अपने पद से बर्खास्त कर दिया।

यह घटना रविवार को बेंगलुरु के राजाजीनगर मेट्रो स्टेशन का है। दरअसल यह बुजुर्ग किसान उत्तर भारत से बेंगलुरु में काम करने के लिए आए है। उन्होंने सिर्फ साफ कपड़े नहीं पहने थे और टिकिट होने के बावजूद भी सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें प्लेटफार्म पर जाने से रोक दिया था।

इस मामले के बाद एक यात्री ने राजाजीनगर मेट्रो स्टेशन पर 18 फरवरी की घटना का वीडियो ‘एक्स’ पर पोस्ट किया जिसमें उन्होंने कहा कि- “अविश्वसनीय…क्या मेट्रो सिर्फ वीआईपी लोगों के लिए है? क्या मेट्रो की सेवा का इस्तेमाल करने के लिए कोई ड्रेस कोड है? मैं कार्तिक सी, ऐरानी की कार्रवाई की सरहाना करता हूं, जिन्होंने राजाजीनगर मेट्रो स्टेशन पर एक किसान के अधिकार के लिए आवाज उठाई। हमें ऐसे और नायकों की हर जगह जरुरत है।”

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

बेंगलुरु मेट्रो ने क्या कहा?

मामले ने जब सोशल मीडिया पर तूल पकड़ा तब बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीएमआरसीएल) ने कहा: ”नम्मा (बेंगलुरु) मेट्रो एक समावेशी सार्वजनिक परिवहन है। राजाजीनगर की इस घटना की जांच की गई और सुरक्षा पर्यवेक्षक की सेवाएं समाप्त कर दी गईं. बीएमआरसीएल को यात्री को हुई असुविधा के लिए खेद है।”

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)