Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

हिमाचल प्रदेश में सड़के बंद होने के कारण किसान सड़क पर सेब फेंकने के लिए मजबूर

11 अगस्त 2023, नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश में सड़के बंद होने के कारण किसान सड़क पर सेब फेंकने के लिए मजबूर – हिमाचल प्रदेश में हो रही बारिश के चलते एक तरफ जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रखा हैं तो दूसरी तरफ इस बारिश ने किसानों के लिए एक बड़ा संकट खड़ा कर दिया हैं। सामान्य से अधिक बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बड़े पैमाने पर भू-स्खलन हुआ हैं। भूस्खलन के कारण इलाके की काफी सड़के बंद है नतीजन, परिवहन में आवागमन में परेशानी हो रही हैं।

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियों काफी वायरल हो रहा हैं, जिसमें देखा जा रहा हैं कि किसान अपने सेब की फसल को नाले में बहा रहा हैं। यह वीडियो शिमला के रोहडू क्षेत्र का बताया जा रहा हैं। इस वीडियों में 3 किसान अपने सेब की कैरेट नाले में फेंकते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियों के वायरल होने के बाद से ही इसने राजनैतिक मोड़ ले लिया हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों एक-दूसरे पर निशाना साध रहें हैं।

इसी बीच हिमाचल प्रदेश के बागवानी मंत्री जगत नेगी ने उस वीडियो की सच्चाई का पता लगाने के लिए फिलहाल जांच के निर्देश दिए हैं। श्री जगत नेगी के अनुसार यह वीडियों 20 दिन पुराना हैं। साथ ही उनका कहना हैं कि प्रदेश में भारी बारिश के कारण सेब सड़ गए हैं इसलिए किसान इनको फेंक रहे हैं। यह वीडियों गलत और भ्रामक हैं, क्योकिं इलाके में एक वैकल्पिक रास्ता खोल दिया गया था। 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

किसानों में गुस्सा हैं कि सरकार अभी तक सी ग्रेड सेब खरीदने के लिए क्लेकशन सेंटर भी नहीं खोल पाई हैं। इन सेंटरों में सरकार सी ग्रेड सेब को मंडी मध्यस्थता योजना के तहत 9.30 रूपये प्रति किलो के हिसाब से खरीदती हैं। पहले 15 जुलाई तक यह क्लेक्शन सेंटर खुल जाते थे। बागवान किसान अपना सी ग्रेड सेब इन सेंटरों में आसानी से बेच देते हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )