फसल की खेती (Crop Cultivation)

सोयाबीन की घनी फसल में देखा गया चक्र भृंग का प्रकोप, कैसे करें नियंत्रण ?

10 अगस्त 2023, भोपाल: सोयाबीन की घनी फसल में देखा गया चक्र भृंग का प्रकोप, कैसे करें नियंत्रण ? – भारतीय सोयाबीन अनुसन्धान संस्थान- इंदौर द्वारा 7 अगस्त से 13 अगस्त 2023  की अवधि के लिए सोयाबीन कृषकों के लिए उपयोगी सलाह दी गई है।

Advertisement1
Advertisement

संस्थान ने बताया हैं कि वर्तमान में सोयाबीन की खेती किये जाने वाले क्षेत्रों में सोयाबीन की फसल फूल आने की अवस्था में है। ऐसे में फसल पर कई प्रकार के कीटों एंव वायरस रोग का प्रकोप देखा जा रहा हैं। अतः कृषकों को सलाह हैं कि वे अपनी सोयाबीन फसल की सतत निगरानी करें तथा चक्र भृंग के लक्षण दिखने पर निम्नानुसार नियंत्रण के उपाय अपनाये।

सोयाबीन की फसल घनी होने पर चक्र भृंग का प्रकोप अधिक होने की सम्भावना होती हैं। इसके लिए प्रारंभिक अवस्था में ही (एक सप्ताह के अन्दर) दो रंग दिखाई देने वाली ऐसी मुरझाई/लटकी हुई ग्रसित पत्तियों को तने से तोड़कर जला दे या खेत से बाहर करें।

Advertisements
Advertisement3
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement