Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषि कार्य में जुटे किसानों को कोरोना से बचाव की सलाह

करोना संक्रमण की आशंका के चलते जहाँ रबी फ़सलें अब पक गयी हैं , और कटने के कगार पर है और मंडी में ले जाने के लिए भी एकदम तैयार हैं किसान भाइयों को थोड़ी सतर्कता और सुरक्षा क़दम उठाने चाहिए जिससे इस महामारी का प्रसार ना हो ।

1. सरल उपाय ये हैं कि आप 2 व्यक्तियों के बीच दूरी बनाकर चलें । व्यक्तिगत साफ़ सफ़ाई का ख़याल करें। खेत मज़दूरों को भी सुरक्षा के आवश्यक क़दम और व्यक्ति से व्यक्ति के बीच दूरी बनाकर रखना होगी ।

2. खेतों में काम के दौरान उत्तर भारत में गेहूं की कटाई शुरू होने वाली है कटाई गहाई यंत्र ,हार्वेस्टर और अन्य यंत्रों के आवागमन ,परिचालन की सभी प्रदेशों में अनुमति दी गई है ।इन कामों में लगे लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखें , सतर्कता बरतें ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

3.रबी की दूसरी महत्वपूर्ण फ़सल सरसों है जिसकी मज़दूरों के द्वारा हाथ कटाई अभी चल रही है और जहाँ पर कट चुकी है गहाई होना शेष है ।और मसूर ,मक्का ,मिर्ची की भी कटाई इसी प्रकार जारी है और चने की कटाई चल रही है ।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

4. गन्ना कटाई इस वक़्त पूरी तेज़ी पर है और उत्तर भारत में इसकी रोपाई भी करने का वक़्त आ गया है।यदि मज़दूरों की मदद से कटाई तोड़ाई कर रहे हैं तो दो व्यक्तियों के बीच 4- पाँच फ़ीट का अंतर ज़रूर रखें। जो भी व्यक्ति कटाई के काम में जुड़ा हुआ है मास्क ज़रूर लगा कर रहे ।और हाथों की सफ़ाई का ध्यान रखें , साबुन का उपयोग करें ।

5.भोजन विश्राम के दौरान भी दो व्यक्तियों के मध्य 3-4 फ़ीट का अंतर रहना चाहिए। लोडिंग – अनलोडिंग के दौरान भी इतना ही अंतर रखें तो उचित होगा।

6.परिचित व्यक्ति को ही काम पर लगाएं और पूरी पूछताछ कर रखें जिससे कोई भी संदिग्ध संक्रमित व्यक्ति आपके यहाँ न सके ।

7.जहाँ तक संभव हो मशीनों के द्वारा ही काम करें और आवश्यक व्यक्ति ही मशीन के साथ रहने की अनुमति दे।

8.सभी मशीनों को नियमित अंतराल से साफ सफ़ाई करें और एंट्री पॉइंट पर ज़रूर सफ़ाई करना है ।इस काम में लगे सभी वाहन के स्टीयरिंग , गियर शाफट की नॉब की भी सफाई करें ।और जो भी पैकिंग मटेरियल, बोरे है , उनको भी सेनाटाइज़ करना उचित होगा ।

9.उपज कटाई की छोटी छोटी ढेरियां तीन चार फ़ीट पर बनाएँ और एक या दो व्यक्तियों को ही इस काम में लगाएं ताकि भीड़ न हो।

10.मक्का और मूंगफली की कटाई में लगे थ्रेशर की बराबर साफ़ सफ़ाई रखें और ये तब बहुत आवश्यक हो जाता है ,जब ये मशीनें विभिन्न किसान समूह द्वारा उपयोग में लाई गई हैं या अलग अलग किसानों ने एक ही मशीन का उपयोग किया हो ।
इस प्रकार आप समय पर भी अपने खेतों के काम पूरे कर सकते हैं और कोरोना महामारी से बचाव भी कर सकते हैं ।