Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

सरकारी योजनाओं से लाभ के लिए बना कृषि निवेश पोर्टल

14 दिसम्बर 2022, नई दिल्ली । सरकारी योजनाओं से लाभ के लिए बना कृषि निवेश पोर्टल – केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर के साथ  नई दिल्ली में बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की सह-अध्यक्ष सुश्री मेलिंडा फ्रेंच गेट्स की बैठक हुई। इस दौरान श्री तोमर ने कृषि मंत्रालय द्वारा एकीकृत ‘कृषि निवेश पोर्टल’ बनाए जाने का शुभारंभ किया। बैठक में श्री तोमर ने कहा कि देश में महिला किसानों को और बढ़ावा देने पर सरकार का पूरा फोकस है।

 श्री तोमर ने कहा कि ‘कृषि निवेश पोर्टल’ कृषि क्षेत्र में निवेश की दृष्टि से मील का पत्थर साबित होगा, जो कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न विभागों द्वारा कार्यान्वित विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभ प्राप्त करने के लिए कृषि-निवेशकों हेतु केंद्रीकृत वन स्टॉप पोर्टल के रूप में बनाया जाना है।

 सुश्री मेलिंडा ने कहा कि कृषि मंत्रालय के साथ काम करके उन्हें खुशी होगी। वे चाहती हंै कि महिला किसानों का जुड़ाव ज्यादा से ज्यादा हो। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन कई देशों में काम कर रहा है और भारत में उन्हें अच्छा अनुभव हुआ है। बैठक में कृषि सचिव श्री मनोज आहूजा, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के महानिदेशक डॉ. हिमांशु पाठक ने भी विचार रखे। संयुक्त सचिव श्री प्रवीण सैमुअल ने प्रेजेन्टेशन दिया। इस अवसर पर कृषि मंत्रालय के अन्य अधिकारी तथा भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) एवं गेट्स फाउंडेशन के भारतीय कार्यालय के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: स्वाईल हेल्थ कार्ड के आधार पर ही फर्टिलाइजर डालें

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें