Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

इफको किसान पशु आहार के लिए अजूनी बायोटेक के साथ

31 मई 2021, नई दिल्ली ।  इफको किसान पशु आहार के लिए अजूनी बायोटेक के साथ – इफको किसान संचार लि. ने  घोषणा की कि उसने पशु आहार की सोर्सिंग के लिए अजूनी बायोटेक लि के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। मवेशी चारा ‘इफको किसान’ ब्रांड नाम से बेचा जाएगा। कंपनी ने पहले से ही मवेशी आहार के निर्माण के लिए सात संस्थाओं के साथ गठजोड़ किये हुए हैं।

विश्व प्रसिध्द पुंगनूर गाय की विशेषता, उपयोग व पहचान

अपने संचालन के पहले साल 2020-21  के दौरान इफको किसान संचार ने 160 करोड़ रुपये मूल्य का 1 लाख मीट्रिक टन पशु चारा बेचा था । कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2019-20 के दौरान पायलट आधार पर कंपाउंड कैटल फीड कारोबार में प्रवेश किया था।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

समझौते के अनुसार, अजूनी बायोटेक पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर क्षेत्र के लिए इफको किसान को बीआईएस मार्का पशु आहार की आपूर्ति करेगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

इफको किसान संचार लिमिटेड के राष्ट्रीय बिक्री प्रमुख (नेशनल सेल्स हेड) गणेश दाश ने कहा “इफको किसान पशु आहार को ग्राहकों से इतनी जबरदस्त अनुकूल प्रतिक्रिया इसलिए मिल रही है । इस समझौते के साथ हम देश में अधिक बाजारों और ग्राहकों की आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम होंगे,”।

श्री दाश ने जोड़ते हुए कहा कि अजूनी विशेष रूप से मवेशियों के स्वास्थ्य प्रबंधन और उत्पादकता में सुधार के साथ-साथ पशु जीवन चक्र में मुद्दों एवं बीमारी को हल करने के लिए डिज़ाइन किए गए पूरक, खनिज, विटामिन उत्पादों का निर्माण और आपूर्ति भी करेगा।

समझौते पर हस्ताक्षर हाल ही में इफको किसान के प्रबंध निदेशक संदीप मल्होत्रा ​​और अजूनी बायोटेक लिमिटेड के प्रबंध निदेशक जसजोत सिंह ने किए।

“हमारा पहले से ही 7 पशु चारा निर्माताओं के साथ गठजोड़ है। चूंकि ग्राहकों ने हमारे उत्पादों में बहुत विश्वास दिखाया है, इसलिए हम 5 और निर्माताओं के साथ गठजोड़ करना चाहते हैं,” श्री दाश ने आगे कहा।मवेशी चारा व्यवसाय अब इफको किसान के कुल कारोबार में लगभग 30 प्रतिशत का योगदान देता है ।