Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

झेलोरा का वादा, बीमारी से सुरक्षा, अंकुरण ज्यादा

झेलोरा का वादा, बीमारी से सुरक्षा, अंकुरण ज्यादा

15 जून 2020, इंदौर। झेलोरा का वादा बीमारी से सुरक्षा अंकुरण ज्यादा – बी.ए.एस.एफ. इंडिया लि. ऐसी अनुसंधान आधारित कम्पनी है, जो गत 150 वर्षों से देश -विदेश में किसानों की जरूरत के मुताबिक़ उत्पाद उपलब्ध कराती है. कम्पनी ऐसा ही एक उत्पाद सोयाबीन की फसल के लिए झेलोरा के नाम से लेकर आई है, जो फसल के आरम्भिक रोगों की रोकथाम तो करता ही है, अंकुरण में भी सुरक्षा प्रदान करता है.

कम्पनी के अनुसार झेलोरा से बीजोपचार करने से अंकुरण 10 से 15 प्रतिशत अधिक होता है, साथ ही बीमारियों से भी सुरक्षा मिलने से बीजों की भी बचत होती है. 24 घंटे पहले अंकुरण से बुवाई के बाद तेज़ बारिश की दशा में पौधों के स्थापित होने की संभावना ज्यादा रहती है. झेलोरा सोयाबीन के पौधों को पानी की अधिकता और कमी के तनाव के प्रति सहनशीलता दिलाता है.यही कारण है कि झेलोरा के कारण पौधा स्वस्थ, जीवनशक्ति से भरपूर और ज्यादा हरा -भरा रहता है.