Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

ट्रॉपिकल एग्रो का नवीनतम उत्पाद ‘टैग सिल’

19 अगस्त 2022, रायपुर । ट्रॉपिकल एग्रो का नवीनतम उत्पाद ‘टैग सिल’ – कृषि के क्षेत्र में देश की प्रमुख नैनो टेक्नॉलाजी उत्पाद बनाने वाली अग्रणी कम्पनी ट्रॉपिकल एग्रो सिस्टम इंडिया प्रा.लि. ने छ.ग. के किसान भाईयों के लिए एक नए युग का उत्कृष्ट और नवीनतम उत्पाद ‘टैग सिल’ को बाजार में उतारा है।

टैगसिल एक नई पीढ़ी का उत्पाद है, जो किसान भाईयों को गुणवत्तापूर्ण अधिक उपज देने में सहायक होगा। टैग सिल में आर्थो सिलिसिक एसिड 2 प्रतिशत डब्ल्यूएसएल के रूप में उपलब्ध है। जो पौधों के विकास और उसको हरा-भरा बनाने के साथ-साथ यह किसान भाईयों की फसलों को फफूंदजनक रोगों और फसलों में लगने वाले रस चूसक कीटों से भी सुरक्षा प्रदान करता है।

कम्पनी के जोनल मैनेजर श्री उमेश चौधरी ने कृषक जगत को बताया कि कम्पनी क्वालिटी के साथ कोई समझौता नहीं करती है। किसान भाई ‘टैग सिल’ को एकमात्र स्प्रे की दवाई को पत्तियों पर फैलाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। जबकि हम पौधों के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की सूची देखते हैं तो सिलिकान भी सूक्ष्म पोषक तत्वों में से एक है। जो किसान भाईयों की फसल को स्वस्थ व हरा-भरा करने के साथ-साथ फफूंदजनक रोगों और रसचूसक कीटों से सुरक्षा भी प्रदान करता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर:हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय ने विकसित की सरसों की दो उन्नत किस्में

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें